MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Fathers day 2022: क्रिकेट के मैदान पर हिट है इन 5 बाप-बेटों की जोड़ी, देखें किस तरह पिच पर किया कमाल

Fathers day 2022: क्रिकेट के मैदान पर हिट है इन 5 बाप-बेटों की जोड़ी, देखें किस तरह पिच पर किया कमाल

स्पोर्ट्स डेस्क : हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Father's day  2022) मनाया जाता है। यह दिन पिता और पुत्र के असीम प्यार को दर्शाता है। क्रिकेट जगत में भी कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनके बेटों ने भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए क्रिकेट में करियर बनाया और सफल भी हुए। तो आइए आज फादर्स डे सीरीज में हम आपको मिलवाते हैं। क्रिकेट के बेस्ट फादर सन डुओ (5 father son duo) से, जिन्होंने भारत के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली और पिता की तरह बेटों ने भी देश का नाम रोशन किया...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 18 2022, 04:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

लाला अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ
लाला अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ दोनों ने भारतीय टीम के लिए की सालों तक क्रिकेट खेला। लाला अमरनाथ स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले क्रिकेट कप्तान थे और उन्होंने 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीत में भारत की कप्तानी की थी। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी थे। इसके अलावा उनके बेटे मोहिंदर अमरनाथ ने भी भारत के लिए कई एतिहासिक पारी खेली। वह लॉर्ड्स में ऐतिहासिक 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्हें वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था।

25

रोजर बिन्नी और स्टुअर्ट बिन्नी
रोजर बिन्नी 80 के दशक में भारत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक थे। उन्हें 1983 के ऐतिहासिक विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस सीरीज में 18 विकेट लिए थे और फिर 1985 में ऑस्ट्रेलिया में विश्व सीरीज क्रिकेट चैंपियनशिप में, उन्होंने इस उपलब्धि को दोहराया और 17 विकेट लिए। उनका बेटा स्टुअर्ट बिन्नी एक ऑलराउंडर है। हालांकि, उनका करियर इतना प्रभावी नहीं रहा। उन्होंने भारत के लिए केवल 6 टेस्ट और 14 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उनका बेस्ट स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ 6/4 था।

35

विजय मांजरेकर और  संजय मांजरेकर
विजय मांजरेकर ने भारत के लिए 55 टेस्ट में 3208 रन बनाए जिसमें 7 शतक और 15 अर्द्धशतक शामिल हैं। वो एक बेहतरीन कटर गेंदबाज भी थे। वहीं, उनके बेटे संजय मांजरेकर ने भारत के लिए 37 टेस्ट में 2,043 रन बनाए और 74 वनडे मैच में 1,994 रन अपने नाम किए।

45

सुनील गावस्कर और रोहन गावस्कर
सुनील गावस्कर को दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले टेस्ट बल्लेबाज बने थे। हालांकि, उनका बेटा क्रिकेट में ज्यादा कमाल नहीं कर पाया। रोहन गावस्कर ने भारत के लिए 11 एकदिवसीय मैच खेले। वो बाएं हाथ के बल्लेबाज और धीमे बाएं हाथ के गेंदबाज है। इन दिनों दोनों बाप-बेटे क्रिकेट कमेंट्री किया करते है।
 

55

योगराज सिंह और युवराज सिंह
बाप-बेटे की यह जोड़ी ये दूसरों से थोड़ी अलग है। इस मामले में बेटा बाप से आगे निकल गया। दरअसल, मध्यम तेज गेंदबाज योगराज सिंह ने भारत के लिए सिर्फ एक टेस्ट और छह वनडे खेले और फिर उन्होंने सिनेमा जगत में कदम रखा। दूसरी ओर उनके बेटे युवराज सिंह ने 17 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। युवराज ने भारत के लिए 304 एकदिवसीय मैचों में भाग लिया और 14 शतक और 52 अर्द्धशतक की मदद से 8701 रन बनाए। वो 2011 में विश्व कप जीत के अहम खिलाड़ियों में से एक थे।

ये भी देखें : धोनी से लेकर कोहली तक, ऐसे दिखते है 11 फेमस इंडियन क्रिकेटर्स के पापा, एक ने निभाया मां का भी फर्ज

Father's day 2022: फादर्स डे पर अपने पापा को देना है सरप्राइज तो उन्हें दे यह 7 गिफ्ट आइटम

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को मिले 3 Good News, काम कर गया न्यूजीलैंड सीरीज
Recommended image2
WPL 2026: Smriti Mandhana vs Jemimah Rodrigues में कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश कप्तान
Recommended image3
T20 World Cup Warm Up Match: वर्ल्ड कप में संजू या किशन? भारत का पहला वॉर्म-अप मैच
Recommended image4
U19 World Cup: फाइनल के लिए भारत-अफगानिस्तान भिड़ंत, नो एक्सपेरिमेंट
Recommended image5
DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved