- Home
- Sports
- Cricket
- ग्लेन मैक्सवेल से लेकर माइकल क्लार्क तक, होली के रंग में कुछ यूं रंगते हैं विदेशी खिलाड़ी
ग्लेन मैक्सवेल से लेकर माइकल क्लार्क तक, होली के रंग में कुछ यूं रंगते हैं विदेशी खिलाड़ी
नई दिल्ली. सिर्फ टीम इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों पर भी होली का खुमार जमकर चढ़ता है। हर साल IPL से पहले या इसके दौरान होली का त्योहार आता है और दुनियाभर के क्रिकेटर्स इन दिनों जमकर मस्ती करते हैं। रंग बिरंगी शक्लों के साथ विदेशी खिलाड़ियों का चेहरा पहचानना भी मुश्किल होता है। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और ब्रेट ली जैसे खिलाड़ी पूरे मन से होली का त्योहार मनाते हैं। एक बार फिर होली का त्योहार नजदीक है और सभी खिलाड़ी बड़ी ही बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं, कैसे विदेशी खिलाड़ियों पर होली का खुमार चढ़ता है।
110

मैक्सवेल से लेकर क्लार्क और स्टोइनिश जैसे खिलाड़ी भी होली के दिन रंग बिरंगी शक्लों में दिखाई देते हैं। इस मौके पर इन खिलाड़ियों की शक्लें पहचानना भी मुश्किल होता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल होली मनाने के मामले में सभी विदेशी खिलाड़ियों से आगे हैं। होली के मौके पर अक्सर उनकी फोटो वायरल होती रहती हैं।
310
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भले ही अब क्रिकेट न खेल रहे हों, पर होली खेलने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इस त्योहार में उनके चेहरे पर हमेशा ही कई तरह के रंग चढ़ जाते हैं।
410
भारतीय मूल के दिनेश रामदीन भले ही क्रिकेट वेस्टइंडीज के लिए खेलते हों, पर होली मनाने से वो कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। उनका पूरा परिवार साथ मिलकर यह त्योहार मनाता है।
510
दिनेश रामदीन अपने पूरे परिवार के साथ होली का मजा लेते हैं। इससे पहले उन्होंने चेहरे पर रंग लगाकर अपनी पत्नी और बेटे के साथ फोटो भी शेयर की थी।
610
ब्रेट ली और मैथ्यू हेडन जैसे खिलाड़ी भी मौका मिलने पर होली के दिन जमकर मस्ती करते हैं और एक दूसरे को रंग लगाते हैं।
710
2016 में मैक्सवेल ने होली के त्योहार पर जमकर मस्ती की थी। इस मौके पर उन्होंने अपना एक खास ब्लाग भी बनाया था।
810
ग्लेन मैक्सवेल ने अब भारतीय मूल की लड़की विनी रमन के साथ सगाई भी कर ली है। 2020 की होली उनके लिए और भी खास रहेगी।
910
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने भी साल 2016 में भारत आकर होली खेली थी। मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की है। इस वजह से भारत उनका जुड़ाव लाजिमी है।
1010
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेट ली की होली भी खासी चर्चा में रही थी। होली खेलते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
Latest Videos