- Home
- Sports
- Cricket
- पत्नी और बेटी को साइकिल में बैठाकर घूमते दिखे हरभजन, मालदीव में ले रहे छुट्टियों का मजा
पत्नी और बेटी को साइकिल में बैठाकर घूमते दिखे हरभजन, मालदीव में ले रहे छुट्टियों का मजा
नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह इन दिनों मालदीव में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। भज्जी ने यहां से अपनी बेटी और पत्नी के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में हरभजन पत्नी गीता बसरा और बेटी को साइकिल में बैठाकर मालदीव की बीच की सैर करा रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है साइकिल राइड विथ माइ गर्ल्स। आपको बता दें कि इस ऑफ स्पिनर ने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है। इस साल वो अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।
15

हरभजन सिंह ने जो फोटो शेयर की है उसमें उनकी साइकिल के पहिए में हवा कम दिख रही है। लोगों इसी बात पर उनके मजे भी ले लिए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
भज्जी ने साल 2015 में बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की थी। इसके ठीक 9 महीने बाद ही वो एक बेटी के पिता बने थे।
35
हरभजन की बेटी का नाम हीनया हीर प्लाहा है। उनकी बिटिया अब 3 साल की हो चुकी है।
45
भज्जी अक्सर अपनी बेटी के साथ मस्ती करते नजर आ जाते हैं। बेटी के साथ क्रिकेट खेलते हुए भी उनकी एक फोटो सामने आई थी।
55
हरभजन अभी भी IPL टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं। उन्होंने इससे पहले कई सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए अपनी सेवाएं दी थी।
Latest Videos