MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • क्या है पॉर्न स्टार मिया खलीफा और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी के बीच कनेक्शन? वायरल हुआ वो ट्वीट

क्या है पॉर्न स्टार मिया खलीफा और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी के बीच कनेक्शन? वायरल हुआ वो ट्वीट

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL के 14वें सीजन में पंजाब किंग्स के 1 खिलाड़ी ने वर्ल्ड के टॉप 3 बल्लेबाजों का विकेट लेकर खूब वाहवाही लूटी। जी हां, हम बात कर रहे हैं, पंजाब के गबरू जवान हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) की। जिन्होंने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के रूप में अपना पहला विकेट लिया। इसके बाद एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल को भी चलता किया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद वह आईपीएल के इस सीजन के सबसे बड़े स्टार के रूप में सामने आए हैं। लेकिन अब ये स्टार अपने एक ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, उन्होंने पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) के लिए एक ट्वीट किया था, अब उनका ये पुराना ट्वीट काफी चर्चा में है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 07 2021, 10:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

मिया खलीफा के दी जन्मदिन की बधाई
पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार ने 14 फरवरी 2021 को पॉर्न स्टार मिया खलीफा की फोटो शेयर करते हुए उनके लिए एक ट्वीट किया था। जिसमें वह उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। 

27

वायरल हुआ बरार का ट्वीट
हरप्रीत बरार का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके और मिया खलीफा के बीच कनेक्शन निकालने लगे। वहीं, कुछ फैंस कह रहे हैं, कि 'भाई इस ट्वीट को डिलीट मत करना है।'

37

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
एक यूजर ने मिया खलीफा वाले हरप्रीत बरार के ट्वीट पर विराट, मैक्सवेल और एबी डीविलियर्स की ऐसा रिएक्शन देते फोटो शेयर की है।

47

ऐसे हाथ आया मिया के लिए ट्वीट
आरसीबी के खिलाफ हरप्रीत बरार की शानदार परफॉर्मेंस के बाद उनको सोशल मीडिया पर काफी सर्च किया जाने लगा और लोगों को उनका मिया खलीफा के लिए किया गया ट्वीट मिल गया। जिसके बाद उनके पुराने ट्वीट पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि बरार के ट्विटर पर तकरीबन 20 हजार फॉलोअर हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर 73 हजार से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

57

कौन हैं मिया खलीफा?
मिया खलीफा एक पॉर्न स्टार हैं। हालांकि, उन्होंने पॉर्न इंडस्ट्री में ज्यादा समय काम नहीं किया और काफी समय पहले इसे अलविदा कह दिया था। मिया के रूप रंग को देख कर अधिकतर लोग उन्हें इंडियन या पाकिस्तानी समझते हैं लेकिन असल में मिया लेबनान से है और 2001  से वह अमेरिका में रह रही हैं।

67

अक्षय कुमार से तुलना पर भड़के थे बरार
इससे पहले सोशल मीडिया पर उनकी तुलना किसी यूजर ने अक्षय कुमार से की थी और लिखा था कि आप सिंह इज ब्लिंग के अक्षय कुमार दिखाते हो। जिसके बाद उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए फिल्म स्टार अक्षय कुमार पर तंज कसा। उन्होंने कहा था कि पैसों के लिए पगड़ी नहीं पहनते हम। 

77

IPL के इस सीजन में छाए बरार
वैसे तो हरप्रीत बरार ने 2019 और 2020 में कुल 3 मैच खेले थे, पर वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। लेकिन इस साल आरसीबी के खिलाफ अपने पहले मैच में ही हरप्रीत बरार ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट तो चटकाए ही, साथ ही बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 बॉलों पर 1 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 25 रनों की पारी खेली।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved