MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • ICC T20I Ranking में कोहली की 'विराट' वापसी, लेकिन अब भी इस भारतीय खिलाड़ी से है पीछे

ICC T20I Ranking में कोहली की 'विराट' वापसी, लेकिन अब भी इस भारतीय खिलाड़ी से है पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क : पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर आलोचकों का शिकार हो रहे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर साबित कर दिया की, क्यों उन्हें दुनिया का सबसे सफल बल्लेबाज माना जाता है। विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पिछले 2 टी20 मैचों में नाबाद (73* और 77*) की पारी खेली है, जिससे उन्हें 47 रेटिंग पॉइंट मिले और वह आईसीसी के टी20 रैकिंग (ICC T20I Player Ranking) में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आईसीसी ने बुधवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें कोहली 744 रैटिंग के साथ 5वें नंबर पर हैं। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में पहले नंबर पर कौन सा खिलाड़ी है और विराट किस भारतीय खिलाड़ी से अब भी पीछे हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 18 2021, 11:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

आईसीसी ने बुधवार को अपनी टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की एक बार फिर टॉप 5 में वापसी हुई है। उन्हें हाल ही में 47 रेटिंग पॉइंट मिले और वह इस लिस्ट में 5वें स्थान पर पहुंच गए है।

28

इसके साथ ही कोहली दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज भी बन गए है, जो सभी फॉर्मेट- टेस्ट, वनडे और टी 20 इंटरनेशनल में टॉप -5 में हो। वह 870 रेटिंग अंकों के साथ ICC ODI बैटिंग रैंकिंग पहले स्थान पर हैं। वहीं, ICC टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में 814 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। अब वह 744 रैटिंग के साथ टी20 में भी 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

38

हालांकि इस लिस्ट में कोहली अब भी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) से पीछे है, जिन्होंने पिछली 3 पारियों में सिर्फ 1 रन ही बनाया है। जी हां, इस लिस्ट में केएल राहुल 771 रैटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं।

48

आईसीसीस टी20 इंटरनेशनल रैकिंग में पहले नंबर पर 894 रैटिंग के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान है। दूसरे नंबर पर 830 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच और तीसरे नंबर पर 801 रैटिंग के साथ पाकिस्तान के बाबर आजम हैं। केएल राहुल और विराट कोहली क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर है।

58

विराट की हाल की परफॉर्मेंस की बात की जाए तो वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में जीरो पर आउट हो गए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार कमबैक किया और दूसरे मैच में 73 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही इस मैच में कोहली ने अपने टी20 करियर के 3 हजार रन पूरे कर लिए थे।

68

इसके बाद तीसरे टी20 मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कप्तान ने इस मैच में भी 77 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

78

बात दें कि विराट कोहली ने अब तक 91 टेस्ट, 251 वनडे इंटरनेशनल और 88 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें टेस्ट में उनके नाम 7490 रन है। उनका बेस्ट स्कोर 254 रन नाबाद है। वनडे में 12040 रन (बेस्ट 183) और टी20 में उनके नाम 3078 रन दर्ज है।

88

ICC की टी20 रैकिंग में भारत के अन्य क्रिकेटरों की बात की जाए तो, श्रेयस अय्यर 32 नंबर से 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ऋषभ पंत को 30 अंकों का फायदा हुआ, जिससे वह इस लिस्ट में 80वीं रैंकिंग पर पहुंच गए है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द क्यों बन गए बाबर आजम? पोंटिंग-शास्त्री को देनी पड़ गई सलाह
Recommended image2
Ind vs Pak T20 Match Drama: भारत से खेलने पाकिस्तान ने रखी 3 डिमांड, क्या 15 फरवरी को मैच होगा?
Recommended image3
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं? जानिए लेटेस्ट अपडेट्स
Recommended image4
T20 World Cup 2026 Record Breaking Over: बैरी मैकार्थी ने फेंका 1 ओवर में 11 बॉल, जानें कब-कब बना ऐसा रिकॉर्ड
Recommended image5
...जब मुंबई के प्लेटफॉर्म पर कार चढ़ाकर गिरफ्तार हुआ था USA क्रिकेटर हरमीत सिंह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved