- Home
- Sports
- Cricket
- भारत ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को दी मात, देखें कैसे टीम इंडिया ने 12 गेंदों में रचा इतिहास
भारत ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को दी मात, देखें कैसे टीम इंडिया ने 12 गेंदों में रचा इतिहास
हैमिल्टन. यहां भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज का तीसरा मैच सुपर ओवर में जीत लिया। इसी के साथ भारत ने 3-0 से यह सीरीज भी जीत ली है। यह पहला मौका है जब भारत ने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज जीती है। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 17 रन बनाए। भारत ने 20 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित ने आखिरी 2 गेंदों में दो छक्के लगाकर मैच जिता दिया। न्यूजीलैंड के लिए विलियम्सन ने सुपर ओवर में 11 रन बनाए थे। इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और कीवी टीम को 180 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विल्यम्ंसन की 95 रनों की पारी के दम पर मैच टाई करा लिया और भारत को सुपर ओवर खेलने पर मजबूर कर दिया।
112

पहली गेंद- बुमराह ने यॉर्कर का प्रयास किया, विलियम्सन ने मिडविकेट की तरफ सिंगल लिया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

212
दूसरी गेंद- बुमराह ने लो फुल टॉस फेंकी और गप्टिल ने एक रन लिया।
312
तीसरी गेंद- फिर से बुमराह ने फिल टॉस फेंकी और विलियम्सन ने छक्का जड़ दिया।
412
चौथी गेंद- विलियम्सन ने लॉग ऑफ पर चौका लगाया।
512
पांचवी गेंद- शॉर्ट बाल को विलियम्सन कनेक्ट नहीं कर पाए और बाइ का एक रन मिला।
612
छठवीं गेंद- लो फुल टॉस गेंद में गप्टिल ने लॉग ऑन में चौका लगाया।
712
पहली गेंद- रोहित ने मिडविकेट में शॉट खेला और दो रन मिले। न्यूजीलैंड ने रन आउट का मौका गंवाया।
812
दूसरी गेंद- रोहित ने सिंगल लिया।
912
तीसरी गेंद- राहुल ने स्वायर लेग में बेहतरीन चौका लगया। आफ स्टंप की गेंद को उन्होंने चहलकदमी करके ऑन साइड में खेला।
1012
चौथी गेंद- राहुल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की पर गेंद टाइम नहीं कर पाए। सिर्फ 1 रन मिला।
1112
पांचवी गेंद- साउदी ने ओवरपिच गेंद की और रोहित ने लॉग ऑन पर छक्का जड़ दिया। अब भारत को सिर्फ 4 रनों की जरूरत थी।
1212
छठवीं गेंद- साउदी नो दोबारा ओवरपिच गेंद की रोहित ने लॉग ऑफ पर छक्का जड़ दिया। भारत ने मैच जीत लिया।
Latest Videos