MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs SA: मैच हारे लेकिन चाहर की पारी ने जीता दिल, डिकॉक ने फिर की धुलाई, जानें- मैच में क्या कुछ रहा खास

IND vs SA: मैच हारे लेकिन चाहर की पारी ने जीता दिल, डिकॉक ने फिर की धुलाई, जानें- मैच में क्या कुछ रहा खास

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में क्या कुछ रहा खास, कौनसे बने रिकॉर्ड और किन खिलाड़ियों ने मैच में छोड़ी छाप, देखिए एक क्लिक में....

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 24 2022, 12:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) ने टीम इंडिया (Team India) को तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में रविवार को 4 रनों से हरा दिया। प्रोटियाज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। साउथ अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम सिर्फ एक टेस्ट मैच जीत पाई। भारत को इससे पहले टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत की ओर से विराट कोहली (65 रन) टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा ओपनर शिखर धवन (61 रन) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

अंत के ओवर्स में दीपक चाहर की 54 रनों की तूफानी पारी ने मैच में रोमांच जरूर पैदा किया लेकिन वे टीम की हार नहीं टाल सके। भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 287 रन बनाए थे।

38

दीपक चाहर पैदा किया मैच में रोमांच 

संकट में घिरी भारतीय टीम को दीपक चाहर ने अंत को ओवर्स में आकर कुछ उम्मीद दी। चाहर ने इस मैच में केवल 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके वनडे करियर का दूसरा ही अर्धशतक है। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जमाए। चाहर 34 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। 

48

विराट कोहली ने जमाया 64वां वनडे अर्धशतक 

पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक जमाया। ये उनके वनडे करियर का 64वां अर्धशतक रहा। इससे पूर्व उन्होंने पहले मैच में भी अर्धशतक जमाया था। दूसरे मैच में वे शून्य पर आउट हो गए थे। 

58

शिखर धवन का 35वां वनडे अर्धशतक 

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वनडे सीरीज में अपना दूसरा अर्धशतक जमाया। उन्होंने 58 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। ये उनके वनडे करियर का 35वां अर्धशतक रहा। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये उनका छठा अर्धशतक रहा। धवन 73 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का जमाया। 

68

क्विंटन डिकॉक ने फिर की भारतीय गेंदबाजों की धुलाई

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की भारत के खिलाफ शानदार फॉर्म एक बार फिर जारी रही। उन्होंने अपने वनडे करियर का 17वां शतक पूरा किया। वे 130 गेंदों में 124 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के जमाए। भारत के खिलाफ डिकॉक का बल्ला जमकर आग उगलता है उन्होंने 17 में से 6 शतक तो भारत के खिलाफ ही जमाए हैं। 

78

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी वामिका (Vamika) की मैच के दौरान पहली बार झलक देखने को मिली। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी बेटी वामिका को गोद में लिए दर्शक दीर्घा में खड़ी हुई दिखाई दीं। 

88

भारतीय टीम के इस खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। फैंस लगातार खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
विराट कोहली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पाकिस्तान क्रिकेट में किसने मचाई हलचल? उसामा मीर के एक पोस्ट ने खोल दी पोल
Recommended image2
5 रन, 7 विकेट और हैट्रिक! चमारी अट्टापट्टू के तूफान में उड़ी इंडोनेशिया की टीम
Recommended image3
बिकिनी में अनाया बांगड़ का थाईलैंड वेकेशन लुक वायरल, बोलीं- अब ये शरीर मेरा घर है
Recommended image4
न्यूजीलैंड दौरे से पहले ही इन 2 क्रिकेटर्स का टूटा सपना, टेस्ट टीम में जगह की उम्मीदों को लगा झटका
Recommended image5
England vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले बड़ा ट्विस्ट, इंग्लैंड ने किसे दिखाया बाहर का रास्ता?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved