MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • INDvsNZ: कल से शुरू होगा टीम इंडिया का इम्तिहान, देखिए कितने तैयार हैं भारतीय शेर ?

INDvsNZ: कल से शुरू होगा टीम इंडिया का इम्तिहान, देखिए कितने तैयार हैं भारतीय शेर ?

नई दिल्ली. भारतीय टीम का न्यूजीलैंड 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। एक महीने से ज्यादा लंबे टूर में भारत को यहां 5 T-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। शिखर धवन के चोटिल होने के बाद भारत ने वनडे और T-20 दोनों टीमों मे अलग-अलग खिलाड़ियों को मौका दिया है। भारतीय टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण है, पर न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में अच्छा खेल दिखाना कतई आसान नहीं होगा। स्विंग और उछाल भरी पिचों में भारतीय बल्लेबाजों के लिए कठिनाईयां होंगी। मैच से पहले हम पूरी टीम का रिपोर्ट कार्ड आपके सामने रख रहे हैं। देखिए टीम में शामिल खिलाड़ियों ने अब तक कैसा प्रदर्शन किया है। 

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 23 2020, 05:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इससे पहले भी न्यूजीलैंड का दौरा कर चुके हैं। पिछली बार भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। एक बार फिर उनसे बेहतरीन खेल की उम्मीद होगी। कप्तान के तौर पर भी कोहली इस दौरे पर कमाल कर सकते हैं। भारत ने आज तक न्यूजीलैंड में कोई T-20 सीरीज नहीं जीती है। विराट की कप्तानी में भारत यह कारनामा कर सकता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
216
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच लंबे समय से T-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस चली आ रही है। हालांकि लंबे समय से कोहली और रोहित ने साथ में कोई T-20 नहीं खेला है। इस सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल भी खेलेंगे। ये तीनों खिलाड़ी ही T-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने की रेस में शामिल हैं।
316
लोकेश राहुल ने इससे पहले न्यूजीलैंड में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। हालांकि उनकी तकनीकि उन्हें हर परिस्थिति में खेलने में सक्षम बनाती है। यदि राहुल यहां भी परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठा लेते हैं तो उनके बल्ले से भी कई बड़ी पारियां देखने को मिल सकती हैं।
416
श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत में शानदार खेल दिखाया है। उनके गेम में परिपक्वता और सूझबूझ नजर आती है, पर न्यूजीलैंड में उनकी तकनीकि की भी परीक्षा होगी। स्विंग और पेश के सामने अय्यर को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। इस दौरे में अच्छा प्रदर्शन लंबे समय के लिए टीम इंडिया में उनकी जगह पक्की कर सकता है।
516
शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किए गए संजू सैमसन के पास इस दौरे में खोने के लिए कुछ नहीं है। सैमसन को अगर खेलने का मौका मिलता है तो उन्हें बिना किसी दबाव के अपना नैचुरल गेम खेलना होगा। इस दौरे में एक अच्छी पारी उन्हें रातो रात स्टार बना सकती है।
616
विकेटकीपर के सबसे प्रबल दावेदार ऋषभ पंत के लिए यह दौरा बहुत कठिन साबित हो सकता है। भारत की पिचों पर भी पंत अच्छी विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं। न्यूजीलैंड में गेंदबाज को लैटरल मूवमेंट भी मिलता है, जिससे गेंद विकेटकीपर से दूर जाती है ऐसे हालातों में पंत की विकेटकीपिंग की भी परीक्षा होगी।
716
मनीष पांडे लंबे समय से टीम इंडिया की बेंच गरम कर रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ मैचों में उन्हें मौका मिला है और उन्होंने अच्छा खेल भी दिखाया है। न्यूजीलैंड दौरा मनीष पांडे को टीम में फिनिशर के रूप में स्थापित कर सकता है।
816
शिवम दुबे को हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में जगह मिली है। हार्दिक के फिट होते ही उनका टीम से बाहर होना तय है। अगर शिवम चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें उच्छा खेल दिखाना होगा। न्यूजीलैंड में लाइन और लेंथ पर कंट्रोल रखना मुश्किल होता है। अब देखना होगा कि शिवम यहां के हालातों के साथ कितना खुद को ढाल पाते हैं।
916
रविन्द्र जडेजा टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें न्यूजीलैंड में खेलने का अनुभव भी है। इससे पहले भारत के लिए जडेजा और अश्विन ने मिलकर न्यूजीलैंड के मुंह से जीत छीन ली थी और मैच टाई करवा दिया था। जडेजा से एक बार फिर पिछले प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
1016
वाशिंगटन सुंदर के पास इन परिस्थितियों का कोई अनुभव नहीं है। पर सुंदर जिस शैली के खिलाड़ी हैं, उन्हें हालातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। न्यूजीलैंड के छोटे मैदानों पर भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस दौरे का प्रदर्शन वर्ल्डकप के लिए खासा प्रभाव डालेगा।
1116
शार्दुल ठाकुर भले ही भुवनेश्वर की जगह टीम में शामिल किए गए हों, पर उनके लिए भुवी जैसा खेल दिखाना बहुत मुश्किल होगा। तेज हवा और अतिरिक्त उछाल कई बार गेंदबाजों के दुश्मन भी बन जाते हैं। ठाकुर को इन बातों का ख्याल रखना होगा।
1216
टेस्ट और वनडे में शमी भले ही शानदार गेंदबाज हों पर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनकी धार फीकी पड़ जाती है। शमी की इकॉनमी से लेकर विकेट लेने की क्षमता भी T-20 में खत्म हो जाती है। अगर भारत को जीतना है तो शमी को इस फॉर्मेट में भी लय पकड़नी होगी।
1316
न्यूजीलैंड के छोटे ग्राउंड कुलदीप यादव के लिए नई मुसीबत के साथ इंतजार कर रहे हैं। यहां के मैदानों में अक्सर मिस हिट भी मैदान के बाहर ही जाते हैं। ग्राउंड छोटा होने के अलावा तेजी से चलने वाली हवा अपने साथ गेंद को और दूर ले जाती है। ऐसे में देखना होगा कि कुलदीप किस प्लान के साथ मैदान में उतरते हैं।
1416
नवदीप सैनी ने जितनी जल्दी खुद को एक टेस्ट बॉलर से T-20 के परिपक्व गेंदबाज के रूप में ढाला है वह काबिल ए तारीफ है। न्यूजीलैंड में भी सभी को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
1516
जसप्रीत बुमराह हर हालात हर फॉर्मेट में भारत के लिए मैच विनर रहे हैं। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होगी। भारतीय गेंदबाजी का प्रदर्शन बहुत हद तक बुमराह के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
1616
यजुवेन्द्र चहल भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन T-20 खिलाड़ियों में से एक हैं। चहल छोटे मैदानों पर भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं और हर परिस्थिति में विकेट निकालने की काबिलियत रखते हैं। चहल से भी भारत को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शुभमन गिल की बहन शहनील ने 'द ट्रेटर्स' पर उठाए सवाल, गेम की जानकारी लीक होने का लगाया आरोप
Recommended image2
UP T20 League 2026: सिर्फ 6 गेंदों में मचाया तूफान! रिंकू सिंह ने एक ओवर में कूटे 28 रन
Recommended image3
IND vs SL, 2nd Test: पहले दिन भारत का दबदबा, दूसरे दिन 400+ स्कोर बनाने की तैयारी
Recommended image4
जीत का जश्न पड़ा भारी! नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे इंग्लैंड के क्रिकेटर
Recommended image5
India vs Sri Lanka 2nd Test: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब और कहां देखें मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved