MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL में किस टीम में जाएंगे अपनी टीम से निकाले गए खिलाड़ी, इन 9 बड़े प्लेयर्स पर होगी सबकी नजर

IPL में किस टीम में जाएंगे अपनी टीम से निकाले गए खिलाड़ी, इन 9 बड़े प्लेयर्स पर होगी सबकी नजर

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। 18 फरवरी को चेन्नई में आईपीएल की नीलामी (Mini auction) होगी। इस नीलामी के लिए 8 टीमों के पास कुल 196.6 करोड़ रुपए हैं, जिससे टीमें अपने स्कॉड को मजबूत करेंगी। इससे पहले आईपीएल की सभी फ्रेंजाइजियों ने अपनी-अपनी टीम से खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज किया था। इस बार रिलीज किए गए खिलाड़ियों में कुछ ऐसे नाम भी है, जो काफी चौंकाने वाले है। ऐसे में ऑक्शन के दौरान इन खिलाड़ियों पर सबकी नजर होगी, कि ये किस टीम में जगह बनाते हैं....

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 10 2021, 03:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

क्रिस मॉरिस (RCB)
इस बार रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने अपने सीनियर खिलाड़ी क्रिस मॉरिस को टीम से बाहर कर दिया है। उन्होंने आईपीएल में अबतक कुल 70 मैचों में 551 रन बनाएं हैं। ऐसे में इस साल उन्हें कौन सी टीम खरीदती है, इसपर सभी की निगाहें टिकी रहेगी।

29

स्टीव स्मिथ (RR)
ऑस्ट्रेलिया के धुआंधार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का राजस्थान रॉयल्स से जाना काफी शॉकिंग था। उनकी कप्तानी में RR ने कई शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में कई टीमें उन्हें अपने स्कॉड में शामिल करने के लिए उत्सुक है। स्मिथ ने आईपीएल में अबतक 95 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2333 रन बनाए हैं।

39

ग्लेन मैक्सवेल (KXIP)
आईपीएल में जब किसी तेज तर्रार बल्लेबाज की बात की जाती है, तो उसमें ग्लेन मैक्सवेल का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि पिछले कुछ समय से आईपीएल में उनके बल्ला शांत है, शायद इसी वजह से पंजाब की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। अब वह किस टीम का हिस्सा होंगे ये देखना होगा। बता दें कि आईपीएल के 82 मैचों में उन्होंने 1505 रन बनाए हैं। 

49

केदार जाधव (CSK)
पिछले सीजन में निराशाजनक परफॉर्मेंस देने वाली धोनी की टीम सीएसके से केदार जाधव रिलीज किए गए हैं। जिन्होंने कुल 87 मैचों में 1141 रन बनाए हैं।

59

टॉम बैंटन (KKR)
2020 में ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हुए विदेशी खिलाड़ी टॉम बैंटन को 2021 में टीम से बाहर कर दिया है। उन्होंने पिछले सीजन में सिर्फ 2 मैचों में 18 रन ही बनाए थे।

69

लसिथ मलिंगा (MI)
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा सालों से मुंबई की टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया। ऐसे में मलिंगा ने भी फ्रैंचाइजी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया। यानि इस साल वह आईपीएल में नहीं खेलेंगे।

79

मोइन अली (RCB)
आरसीबी के ऑलराउंडर मोइन अली भी इस साल दूसरी टीम में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें भी टीम से रिलीज किया गया है। उनके आईपीएल करियर की बात की जाए, तो उन्होंने 19 मैचों में 309 रन और 10 विकेट अपने नाम किए है।

89

एरॉन फिंच (RCB)
ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज एरॉन फिंच भी इस साल आरसीबी के स्कॉड से रिलीज किए गए है। उनके बैटिंग आंकडे देख कई टीमें उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती हैं। 87 आईपीएल मैचों में फिंच ने 2005 रन बनाए हैं।

99

मिशेल मैक्ग्लाशन (MI)
मुंबई इंडियंस के बॉलर मिशेल मैक्ग्लाशन का अंतरराष्ट्रीय करियर तो अच्छा नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने आईपीएल में खूब धूम मचाई है, लेकिन इस साल उन्हें MI ने रिलीज किया है। उन्होंने आईपीएल के 56 मैचों में 71 विकेट अपने नाम किए हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Eng: कल का मैच कौन जीता, U-19 Result भारत vs इंग्लैंड
Recommended image2
U-19 World Cup Winner (1988-2026): 38 साल में कौन कितने बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image3
Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी
Recommended image4
वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी
Recommended image5
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रनों का पहाड़, वैभव के साथ इन 5 क्रिकेटर्स ने किया धुंआ-धुंआ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved