MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • रातों-रात स्टार बन गई IPL की ये 7 मिस्ट्री गर्ल, जानें कौन है ये और क्या करती है?

रातों-रात स्टार बन गई IPL की ये 7 मिस्ट्री गर्ल, जानें कौन है ये और क्या करती है?

स्पोर्ट्स डेस्क: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) एक ऐसा मंच है, जिसका इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से करता है। यहां पर खेल के साथ ही ग्लैमर की कोई कमी नहीं होती है। खिलाड़ियों से लेकर उनकी बीवियां और गर्लफ्रेंड तक आईपीएल में सुर्खियां बटोरते है। लेकिन आईपीएल के हर सीजन में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो ना सिर्फ कैमरामैन बल्कि पूरी दुनिया की नजरों में आ जाते हैं। जिन्हें आमतौर पर हम मिस्ट्री गर्ल (Mystery Girls) कहते हैं। जी हां, आईपीएल के हर सीजन में कोई ना कोई मिस्ट्री गर्ल नजर आती है और पूरे सीजन छाई रहती है। आइए आज हम आपको दिखाते हैं इंडियन प्रीमियर लीग के उन्हीं खूबसूरत चेहरों से, जो किसी ना किसी सीजन में सुर्खियों में रहे है...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 29 2022, 02:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

IPL 2022 की मिस्ट्री गर्ल
26 मार्च से आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज हुआ। सीएसके और केकेआर के पहले मैच में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ एक खूबसूरत लड़की भी नजर आईं, जो जूही चावला की बेटी जहान्वी मेहता की दोस्त बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसका नाम सामने नहीं आया है।
 

27

आश्रिता शेट्टी
SRH के मैच की एक और मिस्ट्री गर्ल है अश्रिता शेट्टी, जो पेशे से एक तमिल एक्ट्रेस हैं। आश्रिता ने भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे से शादी की है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के मध्य क्रम के बल्लेबाज करते थे। 

37

काव्या मारन
एक मिस्ट्री गर्ल हमेशा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को सपोर्ट करने आती है। इस लड़की का नाम काव्या मारन है। वो सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) उनकी टीम है। काव्या मारन पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की भतीजी हैं।

47

रियाना लालवानी
आईपीएल 2020 का 36वां मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया और ये मैच दो सुपर ओवर के कारण खूब चर्चा में रहा। लेकिन उस मैच के वक्त स्टेडियम में एक खूबसूरत लड़की नजर आई। जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बाद में पता चला कि उसका नाम रियाना लालवानी है।

57

अदिति हुंडिया
आईपीएल 2019 के आखिरी में एक और मिस्ट्री गर्ल कैमरे में कैद हुई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसका नाम अदिति हुंडिया है। मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान अक्सर नजर आने वाली अदिति हुंडिया पेशे से एक फैशन मॉडल है और खबर है कि वह MI के बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड है।

67

दीपिका घोष
आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चीयर करने पहुंची एक लड़की को कैमरामैन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला गया था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इस लड़की ने खिलाड़ियों से ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। रेड टॉप में नजर आने वाली इस मिस्ट्री गर्ल का नाम दीपिका घोष था, जो एक कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर हैं।

77

मालती चाहर
आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के एक मैच में मालती चाहर की फोटो वायरल होने से वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। ये मैच सीएसके ने पुणे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेला गया था। इसके बाद कैमरे में कैद हुई मालती चाहर पूरे सीजन छाई रहीं। वह चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन है और धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: "अभी तक तो ये 'यादवों' का आईपीएल चल रहा है", जानें- वीरेंद्र सहवाग ने क्यों कहा ऐसा?

IPL 2022 Update: आईपीएल की शुरुआत होते ही दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, अब आगे की राह होगी और कठिन

IPL 2022 LSG vs GT: सुनील गावस्कर ने आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के इन 2 प्लेयर्स के लिए कह दी बड़ी बात

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved