MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL Retention: ये हैं आईपीएल 2022 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

IPL Retention: ये हैं आईपीएल 2022 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल 2022 रिटेशन (IPL 2022 retention) के लिए आठ टीमों ने रिटेन किए अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस बार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से अधिक कीमत युवा ऋषभ पंत (Rishabh Pant), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मिली है। वहीं अपनी कप्तानी में भारत को दो वर्ल्ड कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को रवींद्र जडेजा से भी कम पैसे में रिटेन किया गया है। आइए जानते हैं आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में:  

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 01 2021, 01:38 PM IST| Updated : Dec 01 2021, 02:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

1. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

इंडिया सीमेंट के स्वामित्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Supur Kings) फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। खास बात ये है कि इस बार जडेजा को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से भी ज्यादा पैसे मिलेंगे।  

210

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 

5 बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 16 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि के साथ दल में बरकरार रखा है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस ने रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) और कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को भी अपने साथ बरकरार रखा है।

310

3. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इस बार 16 करोड़ रुपए के साथ रिटेन किया है। आईपीएल के पिछले सीजन में ही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह उन्हें टीम की कप्तान सौंपी गई थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। फ्रेंचाइजी को पंत से काफी उम्मीदें हैं। पंत को कप्तान बनाए जाने पर कई सीनियर खिलाड़ी नाराज हुए थे। 

410

4. विराट कोहली (Virat Kohli) 

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने इस बार 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। विराट ने हाल ही में भारत की टी20 टीम की कप्तान से इस्तीफा दिया है। इसके अलावा वे पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि आईपीएल 2022 में आरसीबी (RCB) की कप्तानी भी नहीं करेंगे। अब आरसीबी को अगले सीजन के लिए किसी योग्य कप्तान को भी ढूंढना होगा। 

510

5. संजू सैमसन (Sanju Samson) 

शिल्पा शेट्टी की सह स्वामित्व वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) फ्रेंचाइजी ने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। कुछ दिनों पूर्व ही फ्रेंचाइजी और संजू के बीच मनमुटाव की खबरें आई थीं। संजू अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे और फ्रेंचाइजी को छोड़ने के भी संकेत दे चुके थे। हालांकि दोनों पक्षों बातचीत कर मामले को सुलझा लिया। 

610

6. केन विलियमसन (Kane Williamson) 

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ रुपए में आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किया है। विलियमसन को पिछले सीजन में ही टीम की कमान सौंपी गई थी। वैसे फ्रेंचाइजी ने जिस प्रकार से ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ बर्ताव किया उससे उसकी साख खराब हुई है। वॉर्नर को बीच सत्र में पहले कप्तानी और फिर बाद में टीम से हटाना चर्चा का विषय बना था।  

710

7. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) पर एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने भरोसा दिखाया है। ये अलग बात है कि इस बार उनकी सैलरी कम की गई है। पिछले बार उन्हें 16 करोड़ रुपए सीजन के दिए गए थे लेकिन इस बार उन्हें सिर्फ 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। उनसे ज्यादा सैलरी तो रवींद्र जडेजा (16 करोड़) को मिलेगी। संभावना जताई जा रही है कि धोनी आईपीएल 2022 के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।  

810

8. मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) 

प्रीटी जिंटा और नेस वाडिया के स्वामित्व वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने इस बार मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को सबसे ज्यादा 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। पंजाब टीम केएल राहुल (KL Rahul) जैसे स्टार खिलाड़ी को अपने साथ बरकरार रखने में नाकामयाब रही, जिसके चलते उसे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। फ्रेंचाइजी से विवाद के चलते ही राहुल पहले ही दूसरी टीम से खेलने का मन बना चुके थे।

910

9. आंद्रे रसेल (Andre Russell) 

अभिनेता शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने इस बार कैरेबियन ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) को पूरे 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। रसेल की उपयोगिता इसी बात से समझी जा सकती है कि वे अकेले ही मैच का पासा पलट सकते हैं। 

1010

10. ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने विस्फोटक बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। मैक्सवेल आरसीबी की ओर से दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। संभावना ये भी है कि अगले सीजन में उन्हें टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है। विराट कोहली के अलावा फ्रेंचाइजी ने इस बार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (7 करो़ड़) को भी रिटेन किया है।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल
एम एस धोनी
ऋषभ पंत

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved