MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 7 एकड़ में फैला है MS Dhoni का आशियाना, 6 डॉग से लेकर घोड़े तक को घर में रखते हैं माही

7 एकड़ में फैला है MS Dhoni का आशियाना, 6 डॉग से लेकर घोड़े तक को घर में रखते हैं माही

स्पोर्ट्स डेस्क : एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी टीम के साथ इस समय दिल्ली में आईपीएल में बिजी हैं, तो दूसरी ओर उनकी वाइफ और बेटी अपने रांची स्थिति फार्म हाउस में समय बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने यहां से कई सारे वीडियोज और फोटोज शेयर की है। जिसमें उनके घोड़े चेतक से लेकर कई सारे डॉगी और हरियाली नजर आ रही है। बता दें कि रांची के रिंग रोड पर धोनी का आशियाना है, जिसका नाम 'कैलाशपति फार्म हाउस' हैं। आइए आज आपको दिखाते हैं, धोनी के फॉर्म हाउस की Inside Photos..

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 03 2021, 08:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

7 एकड़ में फैला है आलीशान घर
धोनी का यह फार्म हाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है। धोनी का घर बीजेपी के प्रदेश ऑफिस के बिल्कुल पास में है। उन्हें साल 2009 में यह जमीन तोहफे के रूप में मिली थी। जहां उन्होंने ये आलीशान घर बनाया है। वह यहां 2017 में शिफ्ट हुए थे। उनके इस फार्म का नाम 'कैलाशपति' है।

28

लिव लाइफ किंग साइज
महेंद्र सिंह धोनी सफलता और लोकप्रियता दोनों के ही शिखर पर हैं। अपनी जिंदगी भी वह उसी तरह से जीते हैं। धोनी जिस फार्म हाउस में रहते हैं, वह इतना खूबसूरत है कि कोई भी इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है। 

38

साक्षी ने शेयर किया घर का वीडियो
एमएस धोनी की वाइफ साक्षी ने हाल ही में अपने फार्म हाउस से अपने घोड़े और डॉगी की वीडियो शेयर किया। जिसमें वह चेतक (घोड़ा) का स्वागत अपने घर में कर रही हैं। 

48

गब्बर और लिली है घर की जान
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी को पेट्स से बहुत प्यार हैं। उनके पास छह डॉग्स हैं। जिनके नाम लीह, जोया, जारा, सैम, गब्बर और लिली हैं। साक्षी अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी बेटी जीवा भी अपने पेट्स के साथ काफी एंजॉय करती हैं।

58

चारों तरफ है हरियाली
धोनी के इस फार्म हाइस प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। चारों तरफ हरियाली है। खूबसूरत फूलों से उनका बगीचा गुलजार रहता है। पूरे फार्म हाउस में अलग-अलग किस्म के पेड़-पौधे लगे हैं। जिसकी तस्वीर कुछ दिन पहले ही साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। 

68

ये चीजें बनाती है घर को खास
धोनी के इस फार्म हाउस इंडोर स्टेडियम है। साथ ही स्वीमिंग पूल, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान और अल्ट्रा मार्डन जिम है। जहां धोनी अक्सर अपना समय बिताते हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने यहीं अपने परिवार से साथ दिन बिताएं थे।

78

पहले 2 कमरे के घर में रहते थे धोनी
धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में 2 कमरे के घर में बिताया है। उन्होंने कड़ी मेहतन कर 2004 में पहला डेब्यू मैच खेला था, इसके बाद उनका करियर शिखर पर पहुंच गया। सफलता हासिल करने के बाद धोनी ने 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था। इसका नाम शौर्य था, यहां धोनी लगभग 8 साल रहे थे।

88

775 करोड़ की संपत्ति के है मालिक
महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति की बात करे तो धोनी के पास करीबन 775 करोड़ रुपए की संपत्ति है। धोनी के पास करों और बाइक्स का भी बेहतरीन कलेक्शन है जिसकी कुल कीमत तकरीबन 25 करोड़ रुपए के आस-पास है। इसके अलावा उनके पास 522 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टीज हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved