जानिए कौन है IPL ऑक्शन की मिस्ट्री गर्ल, जो हैदराबाद के लिए लगा रही थी बोली
कोलकाता. IPL 2020 में ऑक्शन के दौरान कई बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगा तो कुछ बड़े चेहरे बिना बिके ही रह गए। कुछ युवा चेहरों ने सभी ध्यान खींचा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का जलवा बोली में एक बार फिर देखने को मिला। इन बातों के इतर ऑक्शन के दौरान हैदराबाद के लिए एक लड़की बोली लगाती दिखी। इस लड़की ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, पर किसी को पता नहीं था कि यह लड़की कौन है और हैदराबाद के टीम मैनेजमेंट में शामिल यह लड़की मिस्ट्री गर्ल के नाम से सोशल मीडिया में मशहूर हो गई।
15

यह मिस्ट्री गर्ल सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिथ मारन की बेटी काव्या मारन हैं। 27 साल की काव्या हैदराबाद की को-ऑनर भी हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
काव्या क्रिकेट लवर हैं और उन्हें भी खिलाड़ियों में खासी रुचि होती है। यही वजह है कि काव्या खुद बोली लगाने के लिए IPL ऑक्शन में पहुंची थी।
35
काव्या को पहली बार IPL 2018 में राजीव गांधी स्टेडियम में देखा गया था। काव्या यहां हैदराबाद को सपोर्ट करने पहुंची थी।
45
चेन्नई से MBA करने वाली काव्या का पूरा फोकस अब IPL पर है। काव्या सनराइजर्स हैदराबाद के टीम मैनेजमेंट में भी शामिल हैं और टीम से जुड़ी सभी अहम फैसलों में बाकी सदस्यों की मदद करती हैं।
55
IPL में आने से पहले काव्या सन टीवी और सन टीवी के FM चैनलों के साथ भी जुड़ी हुई थी।
Latest Videos