- Home
- Sports
- Cricket
- लाल कलर के छोटे से टॉप में गजब की खूबसूरत दिखीं मिसेज धोनी, क्या आपने देखा साक्षी का कातिलाना अंदाज
लाल कलर के छोटे से टॉप में गजब की खूबसूरत दिखीं मिसेज धोनी, क्या आपने देखा साक्षी का कातिलाना अंदाज
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की वाइफ साक्षी धोनी इन दिनों मुंबई में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की तैयारियों में लगी हुई हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरों और ग्लैमरस लुक से वह फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में साक्षी (Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद ही खूबसूरत फोटो अपलोड की है। इस फोटो को देख लाखों लोग उनकी अदा के दीवाने हो गए, आइए आपको भी दिखाते हैं, मिसेस धोनी का ये कातिलाना अंदाज...
| Published : Feb 13 2021, 08:00 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सोशल मीडिया पर अपनी हर एक फोटो से सुर्खियां बटोरने वाली साक्षी सिंह धोनी ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें मिसेज धोनी गजब की खूबसूरत लग रही हैं।
रेड कलर के ऑफशोल्डर टॉप और स्कर्ट पहने वह अपने कातिलाना लुक से वह फैंस को दीवाना कर रही हैं। महज 10 घंटे में 3 लाख से ज्यादा लोग उनकी फोटोज को लाइक कर चुके हैं।
इन फोटोज को शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा- 'फीलिंग रेड।' उनके इस स्टाइल को देख भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी लिखा- 'हॉटी।' वहीं, हार्दिक पंड्या, उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा और बिपाशा बासु जैसे स्टार्स ने भी उनकी फोटो पर रिएक्शन दिया है।
बता दें कि साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी और बेटी जीवा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। हाल में उन्होंने अपनी फेवरेट मिठाई की फोटो भी शेयर की थी। बता दें कि ये उत्तराखंड की फेवरेट बाल मिठाई हैं।
इसके साथ ही वो फिल्म जगत में भी धूम मचाने के लिए तैयारी कर रही हैं। एमएस धोनी के घरेलू प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट (Dhoni Entertainment) की मैनेजिंग डायरेक्टर उनकी पत्नी साक्षी धोनी हैं। कहा जा रहा है कि प्रियांशु चोपड़ा के साथ वह एक वेब सीरीज बना रही हैं।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में एक इंटरटेनमेंट मीडिया कंपनी खोली थी। सितंबर 2020 के आखिर में खबर आई थी कि धोनी की कंपनी एक अघोरी की जिंदगी पर वेब सीरीज बनाने जा रही है। यह वेब सीरीज एक नए लेखक की किताब पर आधारित है।
वहीं, उनके पति और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अपने बिजनेस पर फोकस कर रहे हैं। इस बीच कुछ दिन पहले उन्हें मुंबई में फुटबॉल खेलते भी देखा गया था। बता दें कि आईपीएल के ऑक्शन के लिए भी धोनी की टीम के पास 22.90 करोड़ रुपये पर्स में बचे हैं, जिससे वह अपने स्कॉड में 7 खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं। इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो इस साल भी सीएसके को लीड करते नजर आएंगे।