MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • आंखों में काला चश्मा और बड़ी बाली पहने साक्षी की अदा पर दीवाने हुए फैंस, मास्क पहने नजर आए धोनी

आंखों में काला चश्मा और बड़ी बाली पहने साक्षी की अदा पर दीवाने हुए फैंस, मास्क पहने नजर आए धोनी

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। महेन्द्र सिंह धोनी ने वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में खेलना जारी रखा और आईपीएल का 13वां सीजन खत्म होने के बाद अभी धोनी क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हैं। ऐसे में काफी समय बाद वह अपने बीवी बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने निकले हैं। धोनी की वाइफ साक्षी (Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें हमेशा की तरह वे बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं मास्क के पीछे धोनी को पहचानना फैंस के लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा था। बता दें कि आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद धोनी थोड़ा मायूस जरूर थे, क्योंकि पहली बार उनकी टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 18 2020, 08:19 AM IST| Updated : Nov 18 2020, 11:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

आईपीएल के बीजी स्ड्यूल के बाद अब माही एकदम फ्री हो चुके हैं और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

28

हाल ही में साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैमली की कुछ तस्वीरें स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वह, धोनी और जीवा एक साथ लॉग हॉलीडे के लिए जा रहे हैं।

38

इसके साथ ही साक्षी ने एक और फोटो शेयर की है, जिसमें धोनी और वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। मास्क पहने सभी लोगों में धोनी और साक्षी को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

48

विदेश यात्रा पर गई साक्षी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में वह काला चश्मा लगाए, बैल बॉटम पेंट और ब्लैक कलर का टॉप पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
 

58

फ्लाइट में बैठी जीवा (Ziva Dhoni) की ये तस्वीर भी मम्मी साक्षी ने ही शेयर की है, जिसमें वह कानों में हैडफोन लगाए अपनी मूवी एंजॉय कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर साक्षी ने लिखा-  हैप्पी हॉलीडे।

68

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आईजी स्टोरी पर जीवा की एक और प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। फोटो में जीवा को समुद्र के किनारे सनसैट का लुत्फ लेते हुए देख सकते हैं।

78

बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट व्यस्तता से पूरी तरह से दूर होने के बाद अब अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते, तो कभी खेत में फार्मिंग करते उन्हें देखा गया है।

88

महेन्द्र सिंह धोनी के पास रांची के सैंबो में एक 46 एकड़ का फॉर्म हाउस मौजूद है। इस फॉर्म हाउस पर महेन्द्र सिंह धोनी अलग-अलग खेती करने की शुरुआत तो कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने अब तो मुर्गी पालन करने की भी तैयारी कर ली है। इस फार्म में डेयरी भी मौजूद है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved