MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • लंबे बालों से लेकर लंबी-तनी मुंछों तक, साल दर साल MS Dhoni ने ऐसे बदला अपना लुक

लंबे बालों से लेकर लंबी-तनी मुंछों तक, साल दर साल MS Dhoni ने ऐसे बदला अपना लुक

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन (MS Dhoni Birthday) मना रहे हैं। एमएस धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। वह ना सिर्फ अपने खेल बल्कि अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी सुर्खियों में रहे हैं। जबसे माही ने अपने करियर की शुरुआत की थी, तबसे ही उनके हेयर स्टाइल की काफी चर्चा होने लगी थी। माही ने भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया। समय-समय पर अलग-अलग लुक के साथ उन्होंने अपने फैंस को चौंकाया। हाल ही में उन्हों शिमला में कमांडर जैसी मुंछों वाले लुक में देखा गया था। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको दिखाते हैं धोनी के 10 सबसे अनोखे लुक (MS Dhoni Look), जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया....

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 07 2021, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

काले चश्मे में धोनी को पहचाने
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखंड के रांची में एक मीडिल क्लास राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम पान सिंह और देवकी देवी हैं। धोनी का क्रिकेटर बनने का सफर बिल्कुल आसान नहीं था, एक गरीब परिवार में जन्मे धोनी ने शुरुआती दिनों से ही काफी संघर्ष किया है। अपने स्कूल के दौरान धोनी कुछ इस तरह दिखते थे। 

210

जॉन से इंस्पायर लुक
एमएस धोनी ने 2004 में बांग्‍लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। उन्होंने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उन्होंने लंबे बाल रखे थे। वो जॉन अब्राहम से इंस्पायर थे और  उनकी ही तरह हेयर स्टाइल रखते थे। इसके बाद उन्होंने अपने बालों को गोल्डन हाईलाइट करवाया। इस हेयर स्टाइल की फैन लड़कियों के साथ साथ परवेज मुशर्रफ भी थे। 

310

जब सिर मुंडवा कर सामने आए धोनी
अचानक धोनी लोगों के सिर मुंडवा कर आ गए। लोगों को उनका ये अंदाज भी काफी पसंद आया। 2011 वर्ल्ड कप में जीतने के बाद तो धोनी ने अपने बाल कटवा लिए थे और फिर कभी लंबे बाल नहीं रखे।

410

धोनी का spikes look
2012 में धोनी ने जब स्पाइक्स लुक अपनाया तो एक बार यह लुक चर्चा में आ गया। धोनी के इस स्टाइल स्टेटमेंट को हर लड़का कॉपी करने लगा। ये हेयर स्टाइल उनपर काफी सूट भी करता था।

510

खेल के साथ लुक पर भी एक्सपेरीमेंट
इसके बाद तो धोनी अलग अलग लुक में अपने फैंस के दिलों पर राज करने लगे। लोगों को उनके खेल के साथ उनका स्टाइल भी बेहद पसंद आता था। 

610

कौन है धोनी की हेयर स्टाइलिश
धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट बिग बॉस में आ चुकी सपना भगनानी हैं। वो धोनी को अलग-अलग हेयर कट्स देती रहती हैं। धोनी को अपने बालों के साथ अपने बीयर्ड पर भी एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। 

710

आंद्रे रसेल जैसा हेयर कट
2013 में आईपीएल के दौरान धोनी एक नए लुक में सामने आए। ये कट वेस्टइंडीट के खिलाड़ी आंद्रे रसेल की तरह था। जिसे मोहाक कट कहा जाता है, इसमें दोनों तरफ किनारे के बालों को पूरी तरह शेव कर दिया जाता है, जबकि बीच में बालों को बड़ा रखा जाता है।

810

IPL2020 में फिर बदला लुक
आईपीएल के 13वें सीजन के पहले मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अलग लुक में नजर आए। धोनी पर हाफ बीयर्ड लुक काफी अच्छा लग रहा था। मैच के टॉस से पहले ही Mahi ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे। क्रिकेट से संन्यास के बाद ये उनका पहला मैच था।

910

एड के लिए बौद्ध भिक्षु बने धोनी
आईपीएल 2021 के शुरू होने से पहले धोनी ने एक एड के लिए अपना सिर मुंडवा कर बौद्ध भिक्षु का अवतार लिया था। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक बहुत वायरल हुआ था। हालांकि, ये सिर्फ एक एड के लिए उन्होंने लुक अपनाया था।

1010

धोनी का कमाउंडर लुक
कुछ दिन पहले ही हिमाचल की वादियों के बीच एमएस धोनी की एक फोटो शेयर की गई है। जिसमें वह अपने लेटेस्ट में लुक काफी डैशिंग लग रहे हैं। उन्होंने मूंछों और स्टाइलिश दाढ़ी के साथ कमांडर की तरह लुक अपनाया है। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हुई और कई फैंस उनके लुक को भी कॉपी करने लगे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?
Recommended image2
RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
Recommended image3
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब
Recommended image4
Top 10 Most Watched Cricket Matches: 10 सबसे ज्यादा देखे गए क्रिकेट मैच, 6 भारत-पाक के ही
Recommended image5
RCB vs DC फाइनल में स्मृति मंधाना के सामने ट्रिपल मिशन, नंबर-1 बनने के लिए करने होंगे ये 3 काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved