- Home
- Sports
- Cricket
- पाकिस्तान के इस खिलाड़ी के साथ धोनी ने मनाया पत्नी साक्षी का जन्मदिन, देखें PHOTO
पाकिस्तान के इस खिलाड़ी के साथ धोनी ने मनाया पत्नी साक्षी का जन्मदिन, देखें PHOTO
स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। महेन्द्र सिंह धोनी ने वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में खेलना जारी रखा और आईपीएल का 13वां सीजन खत्म होने के बाद अभी धोनी क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हैं। ऐसे में काफी समय बाद वह अपने बीवी बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने निकले हैं। धोनी की वाइफ साक्षी (Sakshi Dhoni) ने हाल ही में 19 नवंबर को अपना बर्थ डे मनाया था। इस दौरान उनके साथ कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं बल्कि पाकिस्तान के ऑलराउंडर प्लेयर शोएब मलिक और उनकी पत्नी सानिया मिर्जा मौजूद थे। साक्षी और सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें हमेशा की तरह वे बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं उनके साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं।

आईपीएल के बीजी स्ड्यूल के बाद अब माही एकदम फ्री हो चुके हैं और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

हाल ही में साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैमली की कुछ तस्वीरें स्टोरी पर शेयर की थी, जिसमें वह, धोनी और जीवा एक साथ लॉग हॉलीडे के लिए दुबई जा रही थी।
इस बीच 19 नवंबर को साक्षी ने अपना जन्मदिन भी मनाया। इस दौरान उनके जन्मदिन की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की जा रही है। जिसमें उनके साथ भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक भी नजर आ रहे हैं। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साक्षी के जन्मदिन की तस्वीर शेयर की थी।
इसके साथ ही एमएस धोनी के साथ भी साक्षी की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। गोल्डन कलर की शिमर ड्रेस में साक्षी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, धोनी ब्लैक टीशर्ट पहने काफी ग्रेसफुल दिख रहे हैं।
बता दें कि हैदराबाद में अपने घर पर भारत में लॉकडाउन को दौरान समय बिताने के बाद, सानिया अपने पति शोएब मलिक के साथ दुबई चली गईं।
वहीं, महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट के बीजी शेड्यूल से पूरी तरह से दूर होने के बाद अब अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी रांची की सड़कों पर बाइक चलाते, तो कभी खेत में फार्मिंग करते उन्हें देखा गया है। फिलहाल वो भी परिवार के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गए हुए हैं।