MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • लॉकडाउन में धोनी के सबसे वायरल वीडियो का वो हिस्सा आ गया जिसके बारे में लग रहे थे कई तरह के कयास

लॉकडाउन में धोनी के सबसे वायरल वीडियो का वो हिस्सा आ गया जिसके बारे में लग रहे थे कई तरह के कयास

स्पोर्ट्स डेस्क। पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो साझा किया था। इसमें टीम इंडिया के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) सड़क पर ट्रैक्टर दौड़ाते दिखे थे। बाइक और गाड़ियों का शौक रखने वाले माही को ट्रैक्टर पर देख उनके तमाम प्रशंसक हैरान थे। इस वीडियो के बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 28 2020, 12:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

ये माना जा रहा था कि धोनी ने ऑर्गेनिक खेती के लिए ट्रैक्टर खरीदा है। अब लॉकडाउन में खूब वायरल हुए वीडियो के आगे का हिस्सा भी सोशल मीडिया पर आ गया है। इससे साफ गया कि आखिर ट्रैक्टर खरीदा क्यों गया है। 

28

इस वक्त रांची में मौजूद माही ने ऑर्गेनिक खेती के लिए ही ट्रैक्टर खरीदा है। "धोनी भक्त" नाम के एक इंस्टाग्राम फैन पेज पर जो वीडियो अपलोड किया गया है उसमें माही जुताई करते दिख रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए फैन पेज पर लिखा है, "ऑर्गेनिक खेती करते हुए माही भैया का एक्सक्लूसिव वीडियो।" 

38

हल्की दाढ़ी में माही का किसान अवतार उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कई ने उनकी तारीफ की। एक फैन ने लिखा, "कर्तव्यों के लिए हमेशा उपलब्ध। अब उनका (धोनी) किसान रूप देखिए।" 

48

बताते चलें कि धोनी ने लॉकडाउन के दौरान महिंद्रा का स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर की कीमत करीब 8 लाख रुपये है। कोरोना के बाद लॉकडाउन से ही माही अपने रांची स्थित फॉर्म हाउस में हैं। 

58

चेन्नई सुपर किंग्स और माही की पत्नी साक्षी सोशल मीडिया के जरिए क्रिकेटर के अपडेट देती रहती हैं। साक्षी ने पिछले दिनों माही के कई वीडियो साझा किए थे। 

68

साक्षी ने फॉर्महाउस का एक वीडियो साझा किया था जिसमें धोनी बाइक चलाते नजर आ रहे थे। उन्होंने बेटी जीवा को भी आगे की ओर बिठा रखा था। फैंस के बीच माही का ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

78

धोनी लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। उनके संन्यास और टीम इंडिया में वापसी को लेकर कई अटकलें चल रही हैं। वैसे इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से माही खलते नजर आते। लेकिन कोरोना की वजह से घरेलू टी 20 टूर्नामेंट को सस्पेंड करना पड़ा। 

88

चर्चा है कि अब ये टूर्नामेंट अक्तूबर-नवंबर महीने में हो सकता है। अगर टूर्नामेंट हुआ तो माही एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे। वैसे माही के टीम इंडिया में वापसी की जबरदस्त अटकलें हैं। फिलहाल तो फैन माही को को खेती करते देख सकते हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IPL शुरू होने से पहले RCB-SRH और DC को झटका, कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर!
Recommended image2
दिनेश कार्तिक के बाद एक और क्रिकेटर के घर आई गुड न्यूज, पैदा हुआ Baby Boy
Recommended image3
हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड महिका शर्मा को दिया 10 करोड़ का 'रॉयल' गिफ्ट
Recommended image4
Mumbai Indians का SWOT एनालिसिसः Rohit-Hardik पर दारोमदार, लेकिन रास्ते में हैं 3 बड़ी चुनौतियां!
Recommended image5
'वो गलती मत करना', Sanju Samson को मोहम्मद कैफ ने क्यों दी यह सलाह?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved