पंजाब के खिलाड़ी का बड़ा बयान, पाकिस्तान को बताया सबसे सुरक्षित देश
नई दिल्ली. किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक बताया है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चिटगांव चैलेंजर्स के लिए खेल रहे गेल ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट खेलने और घूमने के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। यहां आपको राष्ट्रपति के स्तर की सुरक्षा मिलती है और घूमते समय भी आप बिल्कुल सुरक्षित होते हैं। गेल एक दिन पहले ही कहा था कि वो 45 साल तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
15

इसके साथ ही गेल ने कहा कि बांग्लादेश भी क्रिकेट खेलने के लिए एक सुरक्षित देश है। यहां भी आप आसानी से घूम सकते हैं और मैच को दौरान सुरक्षित महसूस करते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
टेस्ट मैच का समय घटाकर 5 दिन से 4 दिन करने के प्रस्ताव का क्रिस गेल ने विरोध किया। उनके अनुसार इस फॉर्मेट से छेड़छाड़ करना उचित नहीं होगा।
35
गेल ने कहा कि 5 दिन के टेस्ट मैच का एक ट्रेंड बना हुआ है, हमें इसमें बदलाव नहीं करना चाहिए। किसी खिलाड़ी के लिए यह जीवन बदल देने वाला अनुभव हो सकता है।
45
पाकिस्तान में साल 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कुछ खिलाड़ी भी घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से सभी टीमों ने पाकिस्तान का बहिष्कार करते हुए वहां क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था।
55
बाद में श्रीलंका ने ही पाकिस्तान का दौरा कर वहां क्रिकेट की वापसी कराई। इसके बाद पाकिस्तान बांग्लादेश को भी अपने देश में खेलने के लिए बुला रहा है।
Latest Videos