MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 2 चोटी वाली साक्षी को कभी भाव नहीं देते थे धोनी, इस रूप में देखते ही हार बैठे थे दिल

2 चोटी वाली साक्षी को कभी भाव नहीं देते थे धोनी, इस रूप में देखते ही हार बैठे थे दिल

स्पोर्ट्स डेस्क : क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (mahendra singh dhoni) की पत्नी साक्षी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 19 नवंबर 1988 को देहरादून में हुआ था। जब साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) का जन्म हुआ, तब उनका परिवार देहरादून में रहता था। साक्षी के जन्म के बाद, उनके पिता काम के लिए रांची चले गए। बहुत कम लोग जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक ही स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। हालांकि वो लोग एक-दूसरे से वहां नहीं मिलते थे। ये तो हम सब जानते हैं कि माही और साक्षी की मुलाकात कोलकाता के ताज होटल में हुई थी, क्योंकि धोनी पर बनी फिल्म में यह दर्शाया गया था। लेकिन दोनों के बीच कई ऐसे राज और है, जो लोग ही नहीं जानते हैं, तो चलिए आज अपको बताते हैं, धोनी की अनटोल्ड लव स्टोरी।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 19 2020, 08:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

4 जुलाई 2010 को महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंधे थे। यह पहली बार था जब धोनी के साथ साक्षी का नाम जुड़ा और हमेशा के लिए दोनों साथ हो गए।

29

ताज बेंगाल होटल में 2008 में साक्षी और धोनी की मुलाकात हुई जब भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ इडन गार्डन में होने वाले मैच के लिए ताज में रुकी थी। युद्धजीत दत्ता साक्षी और धोनी के दोस्त थे और उन्होंने ही दोनों की मुलाकात करवाई। बाद में धोनी ने युद्धजीत से साक्षी का नंबर लिया और उन्हें मैसेज किया।

39

यही से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई, लेकिन उनका प्यार चोरी-छुपे चलता रहा। 2 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

49

इससे पहले भी दोनों मिल चुके थे। दरअसल, धोनी और साक्षी एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे लेकिन उस वक्त वो दोनों एक दूसरे से बात भी नहीं करते थे। दोनों ही रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में पढ़ाई की थी।

59

साक्षी हमेशा से ही काफी फन लविंग रही हैं और उन्हें पार्टी का बेहद शौक रहा है। वहीं, धोनी बेहद शांत स्वभाव के हैं, जिन्हें अपने खेल और सिर्फ परिवार से मतलब है।

69

मिसेज धोनी उनके लिए परफेक्ट वाइफ हैं। ऐसे कई मौके आए जब साक्षी, धोनी के लिए ढ़ाल बनकर खड़ी रही। जब-जब ट्रोलर्स ने माही को ट्रोल किया साक्षी ने सामने आकर उन्हें जवाब भी दिया।

79

साक्षी और धोनी की शादी को 10 का समय हो गया है। दोनों की 5 साल की बेटी जीवा भी है, जो दोनों की जान है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी आईपीएल में बीजी थे, लेकिन अब वो अपने परिवार के साथ पूरा समय बिता रहे हैं। 

89

साक्षी का प्यार धोनी के लिए कितना है इसे लफ्जों में बयां कर पाना मुश्किल है। लेकिन उनकी गर्दन पर बने इस टैटू से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। दरअसल, साक्षी ने धोनी के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। साक्षी ने देवनागरी में अपनी गर्दन पर ‘माही’ लिखवाया है।

99

एमएस धोनी इस समय पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में हैं और छुट्टियां का मजा ले रहे हैं। तीनों की कुछ तस्वीरें सोश मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved