मैच के दौरान फट गया शिखर धवन का घुटना, फिर भी हाई फाइव देते नजर आए गब्बर
नई दिल्ली. भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। 2019 वर्ल्टकप के बाद से धवन के बल्ले से रन नहीं निकले हैं। भारत के लिए खराब प्रदर्शन करने के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी धवन का प्रदर्शन खराब रहा है। इस दौरान झारखंड के खिलाफ खेलते हुए धवन के घुटने में भी चोट लग गई। इसके बाद धवन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। धवन ने चोट लगने के बाद भी अपना मस्ती भरा अंदाज नहीं छोड़ा और बहुत ही खुशमिजाज अंदाज में फोटो खिंचवाते नजर आए। इस दौरान धवन ने अपने फेवरेट अंदाज हाई फाइव में भी फोटो खिंचवाई।
13

धवन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो शेयर किए हैं। इन फोटोज में धवन चोटिल होने के बाद भी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। झारखंड के खिलाफ फील्डिंग के दौरान धवन को यह चोट लगी थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
शिखर का बांया घुटना फील्डिंग के दौरान बुरी तरह कट गया था और उनके घुटने से काफी खून भी पह रहा था। इस चोट के बाद धवन अगले कई मैचों तक शैयद मुश्ताक अली ट्राफी में नहीं खेल पाएंगे।
33
धवन ने ट्वीट कर लिखा "हम गिरते हैं, हम टूटते हैं लेकिन फिर... हम उठते हैं। हम ठीक होते हैं और हम जीतते हैं। आपके हाथ में केवल यही है कि आप इसका सामना कैसे करते हैं। जीवन में जो भी हालात आते हैं उनमें खुश और सकारात्मक रहने की जरूरत है। 4-5 दिनों में वापस मैदान में आ जाऊंगा।"
Latest Videos