48 कमरों के महल में रहते हैं सौरव गांगुली, घर के अंदर बनी है क्रिकेट पिच
नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते खेल से जुड़ी सभी इवेंट कैंसिल हो चुके हैं और खिलाड़ियों को लंबे आराम का समय मिल गया है। लॉकडाउन के चलते सभी खिलाड़ी अपने घर में कैद हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। BCCI प्रसिडेंट सौरव गांगुली को भी अपने व्यस्त शेड्यूल से फुरसत मिली है और वो परिवार के साथ अपने महलनुमा घर में अच्छा समय बिता रहे हैं। गांगुली का परिवार बंगाल के सबसे अमीर परिवारों में से एक हैं और इस बात की झलक उनके घर में भी दिखती है। गांगुली के महलनुमा घर में 48 कमरे हैं और घर के अंदर ही एक क्रिकेट पिच भी बनी हुई है। हालांकि अब गांगुली इसमें प्रैक्टिस नहीं करते होंगे। इसके अलावा पूरे घर में लकड़ी की चीजों से शानदार सजावट की गई है। आइए देखते हैं गांगुली का घर कैसा दिखता है।

सौरव गांगुली का यह महल 64 साल पुराना है। उनका पूरा घर 4 मजिलों में बना हुआ है।
हाल ही में उन्होंने एशियन पेंट्स के लिए विज्ञापन में अपने पूरे घर की सैर कराई है।
गांगुली अपनी कमाई बड़ा हिस्सा घर पर खर्च करते हैं। उन्हें पूरा घर साफ सुथरा रखना पसंद है।
इस घर में उन्होंने अपनी सभी ट्राफियां संजोकर रखी हैं।
गांगुली के घर का डाइनिंग टेबल भी शानदार है। सचिन द्रविड़ जैसे बड़े खिलाड़ी यहां खाना खा चुके हैं।
गागुंली के घर में दीवारों पर हल्के रंगों से ही पेंट किया है, उन्हें लाइट कलर्स काफी पसंद हैं।
टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद भी गांगुली ने किसी और घर में रहने के बारे में नहीं सोचा। यह घर उन्हें बचपन से ही खासा पसंद है।
गांगुली के घर में एक साथ 50 लोगों के रहने की जगह है।
गांगुली ने एशियन पेंट्स के सीजन 2 के एक एपिसोड में अपना पूरी घर दिखाया है। यह वीडियो 8 मिनट से ज्यादा का है।
गांगुली को अपने घर के अलावा उसमें रहने वाले लोग भी खासे पसंद हैं। उन्हीं की वजह से यह इमारत गांगुली के लिए सालों से घर बनी हुई है।