MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • यूएई में पति को छोड़ रांची पहुंची मेंटोर धोनी की वाइफ, इस तरह पति के साथ बिताया 1 महीना

यूएई में पति को छोड़ रांची पहुंची मेंटोर धोनी की वाइफ, इस तरह पति के साथ बिताया 1 महीना

स्पोर्ट्स डेस्क : टी 20 वर्ल्ड कप (T20 world cup 2021) में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के धाकड़ एंट्री हो चुकी है। इस बार कैप्टन कूल मेंटोर कूल बने नजर आ रहे हैं। सोमवार को ही उनके मार्गदर्शन में टीम ने अपना पहला वार्म अप मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला और शानदार जीत दर्ज की। एमएस धोनी जो 1 महीने से ज्यादा समय से अपने परिवार के साथ यूएई में मौजूद थे, अब टी 20 वर्ल्ड कप में फोकस करने के लिए उन्होंने अपने बीवी-बच्ची को वापस इंडिया भेज दिया है और पूरा कंसंट्रेशन वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने में लगा रहे हैं। हाल ही में उनकी वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब रांची पहुंच चुकी है, यानी माही यूएई में और जीवा-साक्षी उनसे दूर रांची में रहने वाली हैं...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 19 2021, 09:39 AM IST| Updated : Oct 19 2021, 11:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में अपने पति के साथ पूरे समय रहने वाली साक्षी धोनी अब उनसे दूर हो गई है। जी हां, टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जहां एमएस धोनी को बड़ी भूमिका दी गई है, तो वहीं साक्षी अब उनसे दूर वापस इंडिया लौट आई हैं।

26

मंगलवार सुबह उन्होंने रांची एयरपोर्ट से कई वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए हैं, जिसमें वह फ्लाइट में बैठी हुई इंडिया में लैंड कर रही हैं। उनके साथ उनकी बेटी जीवा (Ziva Singh Dhoni) भी वापस इंडिया आ गई है।

36

इससे पहले साक्षी धोनी ने दुबई के द 8 पाम होटल की हॉस्पिटैलिटी और उनके शानदार स्टे को लेकर होटल टीम का धन्यवाद भी किया था। द 8 पाम होटल की तरफ से उन्हें एक केक भेज गया था, जिसमें लिखा था कि हम जीवा और साक्षी को मिस करेंगे।

46

बता दें कि, साक्षी चेन्नई सुपर किंग्स के हर मैच में अपने पति महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर जरूर आती थी और 15 अक्टूबर को जब सीएसके ने अपना चौथा आईपीएल का खिताब जीता उस समय भी वह स्टेडियम में मौजूद थीं।

56

धोनी की हर जीत की साक्षी उनकी पत्नी जरूर बनी हैं। इस बार भी जब चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने हाथ में ली, तो वह अपने आप को रोक नहीं पाईं और अपने पति धोनी के गले लगा लिया।

66

एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है और इससे पहले 2007 में आईसीसी t20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी उनकी कप्तानी में भारत ने जीती थी। ऐसे में उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारत का मेंटोर बनाया गया है। अब देखना होगा कि कोहली और धोनी का ही साथ क्या भारतीय टीम को टी 20 की ट्रॉफी दूसरी दोबारा दिला पाता है?

ये भी पढे़ं- 2 चोटी में इतनी क्यूट लगती है विरुष्का की बेटी, मॉम अनुष्का ने शेयर की विराट और वामिका की क्यूट फोटो

23 साल के इस खिलाड़ी ने की इंग्लैंड की हालात खराब, कभी मैदान पर फूट-फूटकर रोया था बल्लेबाज

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved