नहीं रही टीम इंडिया की सुपरफैन चारुलता दादी, व्हीलचेयर पर बैठकर पहुंची थी स्टेडियम
नई दिल्ली. टीम इंडिया की सुपरफैन कही जाने वाली चारुलता दादी का 13 जनवरी को निधन हो गया। दादी ने 87 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। दादी के निधन के बाद BCCI ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 2019 वर्ल्डकप के दौरान चारुलता दादी व्हीलचेयर में बैठकर मैच देखने पहुंची थी। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे मिलने भी पहुंचे थे। दादी ने दोनों खिलाड़ियों को आशिर्वाद भी दिया था। भारत में पहली बार इस उम्र की महिला क्रिकेट फैन दिखी थी। आमतौर पर युवाओं के अंदर ही खेल के प्रति जुनून देखा जाता है।
15

BCCI ने चारुलता की फोटो शेयर करते हुए लिखा "सुपरफैन चारुलता पटेल जी हमेशा ही हमारे दिल में रहेंगी। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
क्रिकेट दादी नाम के एक पेज ने दादी ने दादी के निधन की सूचना दी। इस पेज ने दादी के निधन की सूचना दने के साथ-साथ रोहित और कोहली को धन्यवाद भी दिया।
35
क्रिकेट दादी ने अपनी पोस्ट में लिखा "वो बेहद प्यारी महिला थी। अच्छी चीजें कम समय के लिए ही आती हैं, यह सच है। वाकई में वो असाधारण महिला थी, वो ही हमारी दुनिया थी।"
45
चारुलता दादी ने 1983 वर्ल्डकप का फाइनल मैच भी देखा था। इस मैच में भारतीय कप्तान कपिलदेव के शानदार खेल की बदौलत टीम इंडिया ने पहली बार वर्ल्डकप का खिताब जीता था।
55
चारुलता के फेमस होने के बाद पेप्सी ने उन्हें स्वैग स्टार के तौर पर अपने साथ जोड़ लिया था। पेप्सी ने कहा था कि चारुलता की कहानी पर उन्हें गर्व है।
Latest Videos