MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 10 फोटो में देखें सूर्यकुमार यादव की पत्नी का हॉट अंदाज, कैसे 19 साल की देविशा को दिल दे बैठे थे सूर्या

10 फोटो में देखें सूर्यकुमार यादव की पत्नी का हॉट अंदाज, कैसे 19 साल की देविशा को दिल दे बैठे थे सूर्या

Suryakumar Yadav Wife Devisha Shetty: टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T20 वर्ल्डकप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप के दौरान भी उनका बल्ला जमकर बरसा था। दूसरे टी20 में सूर्य कुमार ने कीवी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी और ताबड़तोड़ 111 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 51 गेंदों में नाबाद रहते हुए ये धुंआधार पारी खेली। इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड के सामने 20 ओवर में 191 रन बनाए। वैसे, सूर्यकुमार और उनके खेल के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी ग्लैमरस वाइफ के बारे में लोगों को कम ही पता है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 09 2022, 06:46 PM IST| Updated : Nov 20 2022, 02:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

सूर्य कुमार यादव का जन्म और परवरिश मुंबई में हुई है। उन्होंने मुंबई के पोद्दार कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में बीकॉम की डिग्री ली। इसी दौरान 2010 में देविशा शेट्टी से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। 

210

उस वक्त सूर्य कुमार की उम्र करीब 22 साल थी, जब वो बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान देविशा शेट्टी ने 12वीं पास कर उसी कॉलेज में एडमिशन लिया, जहां से सूर्या बीकॉम कर रहे थे। 

310

देविशा शेट्टी की उम्र उस वक्त 19 साल थी। इसी दौरान कॉलेज में ही एक इवेंट के दौरान देविशा ने डांस परफॉर्मेंस दी, जिसे देखने के बाद सूर्या उनके दीवाने हो गए और मन ही मन उन्हें चाहने लगे। 

410

धीरे-धीरे देविशा और सूर्य कुमार यादव में बातचीत शुरू हुई जो आगे दोस्ती में बदल गई। इसके बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलने लगे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया।  

510

डेटिंग के बाद 2016 में दोनों ने शादी का फैसला किया और इसी साल 29 मई को बेहद सादे समारोह में एक-दूजे के हो गए। सूर्य कुमार और उनकी पत्नी देविशा दोनों ही इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटो शेयर करते हैं। 

610

बता दें कि देविशा मूल रूप से साउथ इंडियन हैं। हालांकि, उनका जन्म 17 नवंबर, 1993 को मुंबई में हुआ और यहीं पली-बढ़ीं। देविशा को डांस के अलावा बेकिंग और कुकिंग का भी शौक है। 

710

देविशा शेट्टी एनिमल लवर भी हैं और अक्सर अपने पेट्स के साथ फोटो शेयर करती हैं। वो हर कदम पर पति के साथ खड़ी रहती हैं। उन्होंने अपनी पीठ पर सूर्य कुमार के नाम का टैटू भी बनवाया है। 

810

बता दें कि देविशा पेशे से डांस टीचर रही हैं। उनकी रुचि सामाजिक कार्यों में भी है और वह कुछ NGO के साथ मिलकर काम कर चुकी हैं। देविशा फिलहाल अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। 

910

सूर्य कुमार यादव पत्नी को ही अपनी ताकत मानते हैं। देविशा भी पूरे धैर्य के साथ अपने पति के साथ कदम-कदम पर खड़ी रहीं हैं। सूर्य कुमार को टीम इंडिया में जगह बनाने में समय लगा, लेकिन उनकी पत्नी ने कभी उनका मनोबल टूटने नहीं दिया। 

1010

सूर्य कुमार यादव पत्नी को ही अपनी ताकत मानते हैं। देविशा भी पूरे धैर्य के साथ अपने पति के साथ कदम-कदम पर खड़ी रहीं हैं। सूर्य कुमार को टीम इंडिया में जगह बनाने में समय लगा, लेकिन उनकी पत्नी ने कभी उनका मनोबल टूटने नहीं दिया। 

ये भी देखें : 

पति की 'विराट' पारी देख इमोशनल हुईं अनुष्का, बोलीं-वामिका के पापा ने खेली जिंदगी की बेस्ट इनिंग्स

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved