- Home
- Sports
- Cricket
- जिस बल्ले से धोनी ने भारत को जिताया था 2011 वर्ल्डकप, उसी बैट ने कई गरीब बच्चों को दी नई जिंदगी
जिस बल्ले से धोनी ने भारत को जिताया था 2011 वर्ल्डकप, उसी बैट ने कई गरीब बच्चों को दी नई जिंदगी
नई दिल्ली. 2011 वर्ल्डकप में भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने जिस बल्ले से छक्का लगाकर टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाया था। वह बैट अभी भी देश और देश के लोगों के काम आ रहा है। हाल ही में धोनी ने इस बल्ले को बेचने का फैसला किया। नीलामी के दौरान बल्ले को लेकर 83 लाख की बोली लगी। जब धोनी इस बल्ले से खेल रहे थे, तब इसकी कीमत महज 4 से 5 हजार रुपये रही होगी, पर करोड़ों लोगों के भावों और यादों ने इसकी कीमत लाखों में पहुंचा दी। बल्ले की नीलामी से मिले पैसे को धोनी की पत्नी की संस्था साक्षी फाउंडेशन को दिया गया है। यह संस्था आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों की मदद करती है।
110

धोनी के बल्ले को आरके ग्लोबल शेयर और सेक्योरिटीज ने खरीदा। क्रिकेट के इतिहास में किसी भी इंग्लिश विलो बल्ले के लिए दी गई यह सबसे बड़ी कीमत है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी इस बल्ले को सबसे मंहगे बैट के रूप में जगह मिली है।
310
2011 में धोनी ने नुवान कुलशेखरा की गेंद पर इसी बैट से छक्का लगाकर इसे ऐतिहासिक बना दिया था।
410
वर्ल्डकप जीतने के बाद दूसरे छोर पर खड़े युवराज की खुशी देखते ही बनती थी।
510
साल 2011 में भारत ने 28 सालों बाद दूसरी बार वर्ल्डकप जीता था।
610
इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए भारतीय कप्तान ने 91 रनों की शानदार पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी।
710
विश्व विजेता बनने के बाद युवराज जमकर धोनी के गले लगकर रोए थे। बाद में उन्हें कैंसर की शिकायत भी हुई थी।
810
युवराज ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया था।
910
धोनी के छक्का लगाते ही सारे खिलाड़ी मैदान में आ गए थे और पूरे भारत में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया गया था।
1010
2011 वर्ल्डकप जीत के मायने इस फोटो में कैद हैं। इन्ही भावनाओं की वजह से धोनी के बल्ले की कीमत 83 लाख पहुंच गई।
Latest Videos