MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पाकिस्तान के खिलाफ लगाए 1 शॉट ने बना दिया था हीरो, अब लोग भूल गए हैं इस क्रिकेटर का चेहरा

पाकिस्तान के खिलाफ लगाए 1 शॉट ने बना दिया था हीरो, अब लोग भूल गए हैं इस क्रिकेटर का चेहरा

नई दिल्ली. भारत में खिलाड़ियों को स्टार का दर्जा मिलने में जरा भी देर नहीं लगती। बड़े प्लेटफॉर्म पर एक अच्छा मैच और आप रातों रात स्टार खिलाड़ी बन जाते हैं। भारत में ऐसे बहुत से खिलाड़ी रहे हैं जो एक मौके पर अच्छा प्रदर्शन कर के अचानक गायब हो गए। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं ऋषिकेश कानिटकर। भारत के लिए महज 2 टेस्ट खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कभी भी अपने दम पर मैच नहीं पलटा, पर पाकिस्तान के खिलाफ इनके चौके को आज भी याद किया जाता है। बांग्लादेश की आजादी के 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में पहुंची। फाइनल जीतने के लिए मैच की आखिरी 2 गेंदों में भारत को 3 रन चाहिए थे। कानिटकर ने चौका लगाकर भारत को विजेता बना दिया। इस चौके के लिए कानिटकर को आज भी याद किया जाता है।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 04 2020, 04:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
आज के समय में 2 गेंदों में 12 रन भी बन जाते हैं, पर 1998 में हर गेंद में एक रन बनाना भी बड़ी बात होती थी। ऐसे समय में कानिटकर ने दबाव के बावजूद बेहतरीन चौका लगाया था।
210
सिल्वर जुबली इंडिपेंडेंस कप का फाइनल सिर्फ एक मैच में खत्म नहीं हुआ था। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच तीन फाइनल खेले गए थे, जिसमें से भारत ने 2 फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया था।
310
पाकिस्तान के खिलाफ चौका लगाने के अलावा कानिटकर ने अपने पूरे करियर में कुछ खास नहीं किया। यही वजह थी कि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और महज 3 साल में ही उनका करियर खत्म हो गया।
410
भारत के लिए खेले 2 टेस्ट मैच में उन्होंने 74 रन बनाए और सिर्फ 1 ही ओवर फेका। इस ओवर में भी उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
510
कानिटकर ने भारत के लिए 34 वनडे मैच खेले। जिनमें उन्होंने 339 रन बनाए और 17 विकेट निकाले। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन रहा।
610
1998 में कमाल का चौका लगाने के बाद कानिटकर ने 1999 में टेस्ट डेब्यू किया और 2000 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला।
710
इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर होने के बाद उन्होंने कोचिंग में भी हाथ आजमाया। कानिटकर कई घरेलू टीमों के कोच रह चुके हैं।
810
उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच साल 2013 में खेला था। इसके बाद से उन्होंने कोचिंग में हाथ आजमाया।
910
कानिटकर फिलहाल NCA में कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी कोच के रूप में साल 2019 में यह एकेडमी ज्वाइन की।
1010
IPL में भी कानिटकर कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने धोनी की टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए कोचिंग की थी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
Recommended image2
Shikhar Dhawan Divorce Case: शिखर धवन की बड़ी जीत, पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को तगड़ा झटका
Recommended image3
SL vs NZ LIVE: जानें कहां देखें श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड का 'मस्ट-विन' मैच
Recommended image4
India Semi Final Chances: इन 2 टीमों की बैसाखी के सहारे ही सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत, जानें कैसे?
Recommended image5
SL vs NZ: कोलंबो की पिच दे सकती है बड़ा धोखा! बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved