MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • जब 'क्रिकेट के भगवान' ने बनाया था शतकों का शतक, 100वीं सेंचुरी के लिए करना पड़ा था 1 साल 4 दिन का इंतजार

जब 'क्रिकेट के भगवान' ने बनाया था शतकों का शतक, 100वीं सेंचुरी के लिए करना पड़ा था 1 साल 4 दिन का इंतजार

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट में जब भी हम किसी दिग्गज खिलाड़ी का जिक्र करते हैं, तो सबसे पहले जहन में एक ही नाम आता है, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)। सचिन एक ऐसे महान क्रिकेटर हैं, जिन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, जिसे आजतक कोई खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है। उन्हीं में से एक है शतकों का महाशतक। जी हां, 16 मार्च 2012 को सचिन तेंदुलकर 100 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने थे। हालांकि 99वें शतक के बाद अपना 100वां शतक लगाने के लिए उन्हें पूरे 1 साल 4 दिन का इंतजार करना पड़ा था। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 16 2021, 11:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

भारतीय क्रिकेट में अगर किसी को रिकॉर्ड्स का बादशाह कहा जाता है, तो वह हैं सचिन तेंदुलकर। जिन्होंने अपने क्रिकेट करियर में बेहिसाब रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। जिनमें से कुछ रिकॉर्ड तो अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
 

27

आज का दिन भी क्रिकेट के भगवान के करियर के लिए सबसे खास दिन था। आज से 9 साल पहले 16 मार्च 2012 को मास्टर ब्लास्टर ने वो कमाल करके दिखाया, जिसे क्रिकेट की दुनिया में गोल्डन अक्षरों में लिखा गया है। दरअसल, 16 मार्च के दिन ही सचिन ने अपने शतकों का शतक यानी की 100 शतक पूरे किए थे।

37

उस समय एशिया कप टूर्नामेंट का मैच भारत और बांग्लादेश के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम मीरपुर (ढाका) मे हो रहा था। इस मैच में सचिन ने 114 रन बनाए और ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 

47

9 साल बाद भी इंटनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 बार 100 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मुकाम पर उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा था, ना ही अबतक कोई पहुंच पाया है।

57

लेकिन क्या आप जानते हैं, सचिन को अपना 100वां शतक पूरा करने लिए 1 साल 4 दिन का इंतजार करना पड़ा था। इससे पहले उन्होंने 12 मार्च 2011 को अपना 99वां शतक लगया था। 1 साल के अंदर वह 6 बार आउट हुए , लेकिन 7वीं बार में उन्होंने ये कारनामा करके दिखाया।

67

सचिन के बाद सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने 71 शतक लगाए हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर 70 शतक के साथ भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली हैं। चौथे नंबर पर 63 शतक के साथ श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगकारा और पांचवे नंबर पर 62 शतक के साथ साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस हैं।

77

बता दें कि, सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले हैं। उनके नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 100 शतक हैं। वनडे में उन्होंने 18,426 रन बनाते हुए 49 शतक लगाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 15,921 रन बनाए हैं जिसमें 51 शतक शामिल हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, SA vs CAN: कल का मैच कौन जीता, T20 Match Result साउथ अफ्रीका vs कनाडा
Recommended image2
T20 World Cup: घुटनों पर आया पाकिस्तान, अब वर्ल्डकप में 15 फरवरी को ही होगा भारत-पाक मैच
Recommended image3
T20 World Cup: पाकिस्तान को करारा तमाचा, ICC ने सिरे से ठुकराईं PCB की 3 बड़ी मांगें, दी 24 घंटे की मोहलत
Recommended image4
जिसके लिए जोश दिखाया-उसी ने ठुकराया, भारत को लेकर बांग्लादेश ने पाकिस्तान से क्या कहा...
Recommended image5
बड़ी टीमों के पैर लड़खड़ाए, नेपाल ने दी क्रिकेट जगत को बड़ी चेतावनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved