MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Year Ender 2022: सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की WIVES का रहा जलवा, प्लेयर्स से ज्यादा बीबियों ने बटोरी सुर्खियां

Year Ender 2022: सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की WIVES का रहा जलवा, प्लेयर्स से ज्यादा बीबियों ने बटोरी सुर्खियां

Year Ender 2022. साल 2022 में स्पोर्ट्स की दुनिया को सोशल मीडिया पर भी खूब सेलीब्रेट किया गया। खिलाड़ी हों या उनकी पत्नियां सभी ने सोशल मीडिया पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स पाए। कुछ प्लेयर्स की वाइव्स को पति से भी ज्यादा पॉपुलर रहीं और उनकी पोस्ट ने कभी सनसनी फैला दी तो कभी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। कई कंट्रोवर्सी भी सामने आई लेकिन बीतते वक्त की खूबसूरत यादों की तरह यह सब भी सिर्फ याद बनकर रह गया। आइए जानते 2022 में किन खिलाड़ियों की पत्नियों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया और उनके पोस्ट, रील जमकर वायरल हुए... 

3 Min read
Manoj Kumar
Published : Dec 24 2022, 06:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सुर्खियों में रहीं धनश्री वर्मा चहल
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा चहल इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं। एक बार तो उनके पोस्ट से ऐसा लगा कि दोनों अलग होने वाले हैं लेकिन बाद में आल इज वेल हो गया। धनश्री वर्मा पेशे से डांसर हैं और अपनी हर एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं जिसकी वजह से उन्हें खूब लाइक्स मिलते हैं। युववेंद्र चहल के साथ भी उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री है।

28

संजना ने ट्रोलर्स को ही ट्रोल कर दिया  
जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गनेशन सोशल मीडिया पर न सिर्फ एक्टिव रहती हैं बल्कि ट्रोलर्स को जमकर जवाब भी देती हैं। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एकंरिंग कर रहीं संजना को किसी ने कुछ कहा तो उन्होंने पलटकर जवाब दिया कि चप्पल जैसी सूरत लेकर घूम रहे हो। वहीं मई 2022 में उन्होंने बुमराह को फायर बताकर भी खूब चर्चा बटोरी।

38

लियोनेल मेसी की वाइफ का इमोशनल पोस्ट
लियोनेल मेसी की पत्नी एंटोनेला ने वर्ल्ड कप जीतने पर एक इमोशनल पोस्ट किया जिसमें लिखा कि- फाइनली तुम जीत गए, मैंने तुम्हारा संघर्ष देखा है। उनके इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने रिएक्ट किया। वैसे मेसी की वाइफ सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहतीं लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर वे मेसी के लिए पोस्ट शेयर करती हैं।

48

विराट पारी पर अनुष्का का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की बड़ी पारी पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने शानदार पोस्ट लिखी और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े। यह जोड़ी सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती है। विराट कोहली भी अनुष्का के साथ हमेशा पोस्ट शेयर करते रहते हैं। दोनों के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं।

58

साक्षी धोनी भी कमाल की हैं
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का सोशल मीडिया पर अलग ही जलवा रहता है। हाल में पति के साथ डांस करते हुए उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इससे पहले भी साक्षी धोनी हमेशा पति को लेकर बेहतरीन पोस्ट शेयर करती हैं। दोनों कपल जब भी अच्छा टाइम इंज्वाय करते हैं तो सोशल मीडिया पर लाइक्स की बाढ़ आ जाती है।

68

हार्दिक पंड्या और नताशा की जोड़ी
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और नताशा की जोड़ी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है।अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए किस तरह से हार्दिक पांड्या अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं सबसे क्यूट इस फोटो में उनका बेटा अगस्त्य ही लग रहा है, जो कैमरे को देखकर गजब का एक्सप्रेशन दे रहा है।

78

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सोशल मीडिया के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। दिसंबर में रोहित ने वाइफ रितिका के जन्मदिन पर विश किया और सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट खूब वायरल हुई। रितिका को अक्सर स्टेडियम में भी पति की हौसलाअफजाई करते हुए देखा जाता है।

88

केएल राहुल और आथिया शेट्टी
इस खूबसूरत जोड़े ने अभी शादी नहीं की है लेकिन जल्द ही वे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी केएल राहुल और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। हालांकि कई बार इन्हें ट्रोल भी किया जाता है लेकिन यह कपल हमेशा लव लाइफ को लेकर संजीदा दिखते हैं।

About the Author

MK
Manoj Kumar
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved