दिल्ली चुनाव : भाजपा के लिए खुशी की खबर, अरविंद केजरीवाल को चौंका देंगे ये आंकड़े
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों की गणना पूरी हो चुकी है। लेकिन शुरुआती रुझान चौंकाने वाले थे। शुरुआती रुझानों में वोट प्रतिशत की बात करें तो 9.45 बजे तक आप के 47.7% वोट और भाजपा को 46.5% वोट मिले। ऐसे में भाजपा के खुशी की खबर थी कि वह आम आदमी पार्टी को बराबर टक्कर दे रही थी। जबकि एग्जिट पोल में भाजपा 20-25 सीटों के करीब थी। वहीं आप सरकार बना रही थी।
15

शुरुआती रुझानों में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आगे है, लेकिन भाजपा का वोट प्रतिशत आप से काफी नजदीक है। ऐसे में भाजपा कड़ी टक्कर देती हुई दिख रही है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
सुबह 9.44 बजे तक आम आदमी पार्टी और भाजपा का वोट प्रतिशत चौंकाने वाला था।
35
शुरुआती रुझान देखकर आप कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी दफ्तर के सामने कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया।
45
शुरुआती रुझानों को देखते हुए आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आप कार्यालय को कार्यकर्ताओं ने गुब्बारों से सजाया है। हालांकि अभी भाजपा कार्यालय में किसी तरह की हलचल नहीं दिख रही है।
55
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। 6 बजे तक 57% मतदान हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में दोबारा केजरीवाल की सरकार बनती दिख रही है। टाइम्स नाऊ की माने तो आप को 44, भाजपा 26, कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है।रिपब्लिक टीवी के मुताबिक आप को 48-61 सीट, भाजपा को 9-21 सीट, कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। वहीं इंडिया टीवी को 44, भाजपा को 26 और कांग्रेस को 0 सीट मिलती दिख रही है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos