दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले सामने आई 'छोटे केजरीवाल' की तस्वीर, जानिए कौन हैं ये
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों पर नतीजे आने वाले हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के समर्थक अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचने लगे हैं। उनके साथ उनके बच्चे भी हैं। ऐसे ही एक बच्चे की तस्वीर सामने आई है, जिसमें बच्चे को केजरीवाल का लुक दिया गया है। सोशल मीडिया पर बच्चे को छोटा केजरीवाल नाम दिया जा रहा है।
16

यह 1 साल के अव्यान हैं। इनके माता-पिता इन्हें लेकर सुबह-सुबह केजरीवाल के घर पहुंचे।
26
दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले आप समर्थक केजरीवाल के घर पहुंचने लगे हैं।
36
दिल्ली विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें 62.59% मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने 24 घंटे बाद मतदान का आंकड़ा जारी किया था, जिसपर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि क्या भाजपा और आरएसएस से पूछकर मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं।
46
साल 2015 में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीट मिली थी। वहीं भाजपा को सिर्फ तीन सीटों पर संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। इससे पहले अरविंद केजरीवाल पहली बार 2013 में 49 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे।
56
दिल्ली में 1.47 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 2,32,815 मतदाता 18 से 19 साल के हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 672 उम्मीदवार मैदान में हैं।
66
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू।
Latest Videos