- Home
- National News
- शाहीन बाग से भाजपा के लिए खुशी की खबर क्यों है? वहां की जनता ने किसे अपना विधायक चुना
शाहीन बाग से भाजपा के लिए खुशी की खबर क्यों है? वहां की जनता ने किसे अपना विधायक चुना
नई दिल्ली. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है। इस बीच बताते हैं कि चुनाव प्रचार में सबसे चर्चित मुद्दा रहे शाहीन बाग में उम्मीदवारों का क्या हाल रहा। शाहीन बाग ओखला विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां से आप उम्मीदवार पार्टी के अमानतुल्लाह खान थे और भाजपा से ब्रह्म सिंह। वहीं कांग्रेस से परवेज हाशमी चुनाव लड़ रहे थे। फिलहाल इस सीट पर आप का राज है। अमानतुल्लाह खान ने 2015 में आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
16

शाहीन बाग से उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट किया, 5 राउंड के बाद 22000 वोट से आगे चल रहा हूं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
शुरुआती रुझान में ओखला विधानसभा सीट से भाजपा के ब्रह्म सिंह, आप उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दे रहे थे।
36
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में 59 दिन से विरोध प्रदर्शन जारी है।
46
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग को मिनी पाकिस्तान कहा गया है। ऐसे में यहां पर सबसे ज्यादा पॉलराइजेशन के कयास लगाए जा रहे थे।
56
दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। यहां पर फायरिंग भी हुई। जिसे भाजपा और आप ने अपने-अपने हिसाब से मतदाताओं के सामने रखा।
66
शाहीन बाग के 5 मतदात केंद्रों को संवेदनशील बूथों में रखा गया था। यहां पर भारी सुरक्षा बल मौजूद था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos