MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • वे महिलाएं जिन पर थी सबकी नजर, किसी ने भाजपा तो कोई कांग्रेस के टिकट पर जीत कर पहुंचीं विधानसभा

वे महिलाएं जिन पर थी सबकी नजर, किसी ने भाजपा तो कोई कांग्रेस के टिकट पर जीत कर पहुंचीं विधानसभा

गांधीनगर। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में नतीजे जारी हो गए हैं। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आप ने 17 सीट पर जीत दर्ज की है। आप को 5 सीट से संतोष करना पड़ा, जबकि अन्य को 4 सीट मिली है। राज्य में कुल 33 जिलों की 182 सीट पर इस बार दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में 788 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, दूसरे चरण में शेष 14 जिलों की बची हुई 93 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 833 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हुआ। आज गुरुवार, 8 दिसंबर को परिणाम जारी हुए हैं। आइए जानते हैं इन महिला उम्मीदवारों में कौन जीता और किसे इस बार हार से संतोष करना पड़ा। 

3 Min read
Author : Ashutosh Pathak
Published : Dec 08 2022, 07:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

भाजपा ने रिवावा को जामनगर उत्तर सीट से मैदान में उतारा था। पार्टी उन्हें उतारकर इस सीट पर सत्ता विरोधी लहर से बचना चाहती थी। वे क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी हैं। रिवाबा चुनाव जीत गई हैं। उन्हें 84 हजार 336 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विपेंद्र सिंह जडेजा को 22 हजार 822 वोट मिले। वहीं, आप नेता कर्षणभाई करमुर को 33 हजार 800 वोट मिले। 

27

भाजपा ने डॉक्टर दर्शिता शाह को राजकोट पश्चिम सीट से मैदान में उतारा है। पैथोलॉजी में एमडी की डिग्री हासिल करने वाली दर्शिता खुद को राजकोट की नगर सेवक बताती है, मगर उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ 43 लाख रुपए है। दर्शिता शाह चुनाव जीत गई हैं। उन्हें 1 लाख 38 हजार 687 वोट मिले। 

37

भाजपा ने ढेलिबेन ओडेदरा को राज्य की कुतियाना विधानसभा सीट से टिकट दिया है। उनकी शिक्षा भी दसवीं तक है और पेशा खेती है। हालांकि, कुल संपत्ति 3 करोड़ 27 लाख रुपए है, जबकि हर साल की कमाई 26 लाख 71 हजार रुपए है। ढेलिबेन को इस चुनाव में हार मिली। उन्हें कुल 34 हजार 32 वोट मिले, जबकि सपा के कांधलभाई जडेजा को 60 हजार 163 वोट मिले। 

47

भाजपा ने गीताबा जडेजा को गोंडल विधानसभा सीट से टिकट दिया है। उनकी पढ़ाई कक्षा 10 तक हुई है। वे खेती करती हैं, मगर कुल संपत्ति 3 करोड़ 61 लाख रुपए है। हर साल की कमाई 11 लाख 58 हजार रुपए है। गीताबा जडेजा चुनाव जीत गई हैं। उन्हें 85 हजार 359 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 42 हजार 585 को वोट मिले। 

57

कांग्रेस ने हेमांगिनी गरासिया को महुआ विधानसभा सीट से टिकट दिया है। उनकी शिक्षा एलएलबी तक है और पेशा वकालत का। उनकी कुल संपत्ति 21 करोड़ 37 लाख रुपए है, जबकि एक साल की कमाई करीब 50 लाख रुपए तक है। हेमांगिनी चुनाव हार गई हैं। उन्हें 49 हजार 598 वोट मिले। वहीं, भाजपा के मोहनभाई ढोढिया ने इस सीट से 81 हजार 143 वोट मिले। 

67

भाजपा ने मालती माहेश्वरी को गांधीधाम विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। वे व्यापारी हैं और लॉजिस्टिक के कारोबार से जुड़ी हैं। उनकी कुल संपत्ति 45 लाख 73 हजार रुपए है, जबकि हर साल की कमाई 11 लाख 8 हजार रुपए है। मालती चुनाव जीत गई हैं। उन्हें 83 हजार 382 वोट मिले हैं। 

77

संगीता पाटिल लिंबायत विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थीं। वे दो बार विधायक रह चुकी हैं और तीसरी बार विधायक बनने के लिए मैदान में किस्मत आजमा रही थीं। वे ग्रेजुएट हैं। संगीता चुनाव जीत गई हैं। उन्हें 72 हजार 122 वोट मिले हैं। 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AP
Ashutosh Pathak

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
Recommended image2
Now Playing
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?
Recommended image3
अब CA के बिना भी भर पाएंगे ITR? 1 अप्रैल 2026 से बदलेगा Income Tax कानून, मिडिल क्लास को बड़ी राहत
Recommended image4
Budget 2026 से पहले महंगाई की मार-LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा, सिगरेट पर भी टैक्स बढ़ा
Recommended image5
Union Budget 2026: डिफेंस से लेकर ग्रामीण विकास तक, निर्मला सीतारमण के 9वें बजट की 10 अहम बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved