क्या आप भी गर्मी में खाना छोड़ देते है अंडा ? आज ही सुधार लें ये गलती
फूड डेस्क: आजतक आपने ये लाइन कई बार सुनी होगी कि संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। लेकिन अक्सर लोग गर्मी का सीजन आते ही अंडा (eggs) खाना छोड़ देते हैं। लोग का मानना होता है, कि अंडे की तासीर गर्म होती है, जो गर्मियों में शरीर को नुकसान पहुंचती है। हालांकि डॉक्टर्स का मानना है कि गर्मियों में अंडा जरूर खाना चाहिए। लेकिन अब सवाल उठता है, कि गर्मियों में कितने अंडे खाए जाए, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, कि गर्मियों में आपको 1 दिन में कितने अंडे खाना चाहिए।

सबसे पहले आपको बता दें कि अंडे में कई सारे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यानी अगर आप नॉन-वेजिटेरियन है, तो संडे हो या मंडे, गर्मी हो या सर्दी रोज अंडा जरूर खाएं।

अंडे में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड), पाए जाते हैं।
अब सवाल उठता है, कि एक दिन में कितने अंडे खाए जाए ? तो बता दें कि गर्मी के दिनों में आप अंडा जरूर खाएं लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं। गर्मी में 2-3 अंडे खाना पर्याप्त होता है।
अंडों की संख्या उसके साइज पर भी डिपेंड करती है। जी हां आपको कैलोरी के हिसाब से ही अंडे का सेवन करना चाहिए। एक बड़े अंडे में लगभग 72 कैलोरी होती हैं। छोटा अंडा में 54 कैलोरी और मीडियम अंडे में 63 कैलोरी पाई जाती हैं। वहीं, जंबो एग जो कि लगभग 63 ग्राम का होता है, उसमें 90 कैलोरी होती है।
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, वो 1 अंडा ही खाएं या उसका पीला भाग अलग करके खाएं, क्योंकि कैलोरी के साथ-साथ अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अधिक होती है। एक अंडे में लगभग 373 मिग्रा कोलेस्ट्रॉल होता है।
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो उबला अंडा ही खाएं। साथ ही इसका पीला भाग यानी की एग योक (Egg yolk)अलग कर दें, क्योंकि इसमें ज्यादा फैट होता है। 2 अंडे की सफेदी खाना सेहत के लिए सही होता है।
बच्चों को भी गर्मी में अंडा दिया जा सकता है। बस आपके बच्चे की उम्र 1 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। इस दौरान बच्चों को अंडे का सफेद भाग ही देना चाहिए।
अब सवाल उठता है कि किस समय अंडा खाया जाए, तो आपको बता दें कि अंडा खाने का सबसे सही समय सुबह का है। रोज नाश्ते में अंडा खाने से आपका वजन भी कम होता है और आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.