- Home
- Lifestyle
- Food
- मिठाई बनाने के बाद बच गई है चाशनी तो फेंके नहीं, इस तरह कर सकते हैं 10 चीजों में इस्तेमाल
मिठाई बनाने के बाद बच गई है चाशनी तो फेंके नहीं, इस तरह कर सकते हैं 10 चीजों में इस्तेमाल
फूड डेस्क : अक्सर हम घर में गुलाब जामुन या चाशनी से बनने वाली कई मिठाइयां बनाते है या बाजार से लेकर आते हैं। मिठाई तो खत्म हो जाती है, लेकिन उसकी चाशनी हमेशा बच जाती है, जिसे ना चाहते हुए भी हमें फेंकना पड़ता है। लेकिन अब अगर आपके घर में चाशनी बच गई है, तो उसे फेंकने की गलती बिलकुल भी ना करें, क्योंकि इसी चाशनी का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। कोई दूसरी मिठाई बनानी हो या घर में चीनी की जगह आप इसका यूज कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चाशनी को रीयूज करने के 10 सबसे आसान तरीके..

सबसे पहले आप बची हुई चाशनी को छानकर एक बोतल या एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख लें, इससे ये लंबे समय तक ताजी बनी रहेगी।

बची हुई चाशनी से कई तरह की मिठाई बनाई जा सकती है, जैसे नानखटाई, बेसन की बर्फी, शक्करपारे, मीठी मठरी, बालूशाही, लड्डू, आटे के बिस्कुट आदि।
घरों में अक्सर हम मीठा दलिया बनाते हैं, जो काफी फायदेमंद भी होता है। मीठा दलिया बनाते समय उसमें शक्कर डालने की बजाय स्वादानुसार बची हुई चाशनी मिला सकते हैं, इससे दलिया के स्वाद में कोई फर्क नहीं आएगा।
बची हुई चाशनी से शक्कर का बूरा भी बना सकते हैं। इसके लिए चाशनी को तब तक पकाते रहें जब तक चाशनी सूख न जाए। अब इसे सुखाकर पाउडर बना कर रख लें। इस बूरे का यूज आप बेसन के लड्डू में करें, इससे स्वाद दोगुना हो जाएगा।
पूरनपोली की स्टफिंग बनाते समय भी बसी हुई चाशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मसाला बनाते समय नरम चने की दाल में चाशनी डालकर पकाएं। इसे ड्राय होने तक भून लें। अब गुंधे हुए मैदे या आटे में भरकर पूरनपोली बनाएं।
पुरानी पड़ी चाशनी में गेहूं का आटा और मैश किया केला मिलाकर आप इससे छोटे-छोटे पैनकेक भी बना सकते हैं। ये एक इंग्लिश डिश बन जाएगी।
शाही राइस या केसरी चावल बनाने के लिए चावल को पानी भिगोने की बजाय चाशनी में डुबोकर रखें, फिर पकाएं। इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
शाही टुकड़ा बनाने में भी आप इस चाशनी का यूज कर सकते हैं। इसके लिए ब्रेड को सुनहरा होने तक तल लें, फिर बची हुई चाशनी में डुबोकर रखें। रबड़ी डालकर ड्रायफ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें।
नाश्ते के लिए मीठा पराठा-पूरी या गुलगुले भी आप बना सकते हैं। गेहूं के आटे में चाशनी मिलाकर घोल बनाएं और गरम तेल में पकौड़े डालकर गुलगुले बनाएं या फिर इसी चाशनी से आटा गूंथकर पूरी-पराठे बना लें।
सूखे मेवे को कैरेमल करने के लिए चाशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कढ़ाई में चाशनी और सूखे मेवे डालकर लगातार चलाते हुए पका लें। जब ये ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर ठंडा होने के बाद इसको काट लें। इस कैरेमल ड्रायफ्रूट का यूज आप बटरस्कॉच आइस क्रीम में भी कर सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.