1 दिन में कितने अंडे खाना है बॉडी के लिए सही, डायटिशियन ने मुफ्त में बताया जवाब
फूड डेस्क : अंडा (Egg) हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है ये तो हम सब जानते हैं। इसलिए तो कहते हैं संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। इसमें कई तरह के न्यूट्रिशन (Nutrition) पाए जाते हैं। तभी तो कोरोना से लड़ने के लिए भी अंडे का सेवन करने को कहा जाता है। लेकिन अक्सर लोगों का सवाल रहता हैं कि एक दिन में कितने अंडे खाना सही होता है? तो चलिए आज आपकी इस समस्या को दूर कर देते हैं और आपको बताते हैं कि रोजाना कितने अंडों को डाइट में शामिल करना चाहिए।

अंडे एक सुपर फूड है, क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की मात्रा ज्याद होती है। इसमें मुख्य रूप से प्रोटीन, एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (लिनोलिक, ओलिक एसिड), आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं।

अंडे को कई तरह से खाया जाता है। कई लोग उबले अंडे (Boil Egg) खाना पसंद करते हैं, तो कोई ऑमलेट (omelette) बनाकार खाते हैं। किसी को तो अंडा कच्चा (Raw egg) ही खाना अच्छा लगता है। लेकिन सवाल है कि कितने अंडे का सेवन किया जाएं?
अंडों की संख्या उसके साइज पर भी डिपेंड करती है। जी हां आपको कैलोरी के हिसाब से ही अंडे का सेवन करना चाहिए। एक बड़े अंडे में लगभग 72 कैलोरी होती हैं। छोटा अंडा में 54 कैलोरी और मीडियम अंडे में 63 कैलोरी पाई जाती हैं। वहीं, जंबो एग जो कि लगभग 63 ग्राम का होता है, उसमें 90 कैलोरी होती है।
कैलोरी के साथ-साथ अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अधिक होती है। एक अंडे में लगभग 373 मिग्रा कोलेस्ट्रॉल होता है। हालांकि डायटीशियन कहते हैं कि अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है लेकिन लोग को अंडे का सेवन एक निश्चित मात्रा में करें। इसलिए जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, वो 1 अंडा ही खाएं या उसका पीला भाग अलग करके खाएं।
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वो उबला अंडा ही खाएं। साथ ही इसका पीला भाग यानी की एग योक (Egg yolk)अलग कर दें, क्योंकि इसमें ज्यादा फैट होता है। 2 अंडे की सफेदी खाना सेहत के लिए सही होता है।
डायटीशियन बताते हैं कि अंडे का सेवन एक निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए। एक हेल्दी व्यक्ति को प्रति दिन तीन अंडे खाने की सलाह दी जाती है। इससे अधिक अंडे का सेवन सेहत पर उलटा प्रभाव भी डाल सकता है।
यदि आप जिम जाते हैं और बॉडी बिल्डिंग करते हैं, तो आपको ज्यादा प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। यदि आपको दिन में 25 से 30 ग्राम प्रोटीन चाहिए, तो आप दिन में 5 से 6 अंडे खा सकते हैं। अंडे के साथ ही आप इन चीजों जैसे- मिल्क प्रोटीन, दाल, मीट से भी प्रोटीन ले सकते हैं।
वहीं, बच्चों को भी एक समय के बाद ही अंडा खिलाना शुरू करना चाहिए। डायटीशियन बताते हैं कि 8 महीने की उम्र के शिशुओं के आहार में इसे शामिल किया जा सकता है, हालांकि अंडे का सफेद भाग 1 साल के बाद ही दिया जाना चाहिए।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.