नाश्ते में रोटी खाना सही या गलत, अब तक गलतफहमी के शिकार थे आप और हम
फूड डेस्क : कहते है ना की अगर दिन की शुरुआत हैवी नाश्ते से हो, तो पूरा दिन बहुत अच्छा जाता है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सबसे ज्यादा नजरअंदाज अपने ब्रेकफास्ट को करते हैं। दिन की शुरूआत भरपेट और सेहतमंद खाना खाकर करना चाहिए। लेकिन नाश्ता बनाने में लोग टाइम वेस्ट न करके अक्सर बासी रोटी खाकर ही दिन की शुरुआत कर लेते हैं। नाश्ते में बासी रोटी खाना सही है या गलत, इसे लेकर लोगों को बहुत कंफ्यूजन होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है बची हुई रोटी खाने के फायदों के बारे में, कि कैसे आप कम समय में भटपेट नाश्ता भी कर सकते है और हेल्दी भी रह सकते हैं।
| Published : Nov 21 2020, 01:24 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
अक्सर हमने लोगों को कहते सुना है कि बासा खाना खाने से दस्त, फूड पॉइजनिंग, एसिडिटी और कई तरह की समस्याएं होती हैं। लेकिन आपको बता दें कि खाने की सभी चीजें बासी होने पर नुकसान नहीं करती।
घर में खाना बनाते समय कई बार रात की रोटी बच जाती है और मजबूरन हमें उसे सुबह फेंकना पड़ता है। लेकिन आज तक आप जो बासी रोटी कचरे के डिब्बे में फेंक रहे थे, वो अपके सेहत के लिए फायदेमंद है।
जी हां, पुरानी रोटी या बासी रोटी में कई तरह के गुण पाए जाते हैं। सुबह नाश्ते में खाने के लिए रोटी बेहद फायदेमंद है और इससे कई तरह की डिश आप बना सकते हैं।
बासी रोटी में ज्यादा पौष्टिक तत्व, न्यूट्रिंयस और प्रोटीन होते है। इसके अलावा इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है। इसलिए अब से बासी रोटी को फेंकना बंद करें और दूध के साथ इसे खाना शुरू कर दें।
डायबिटीज के मरीजों के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद होता है। डायबिटीक लोगों का ज्यादा समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए। ऐसे में वह सुबह के समय ठंडे फीके दूध के साथ बासी रोटी खा सकते हैं। इससे आपके शरीर में ब्लड ग्लूकोज का लेवल सही रहता है।
एसिडिटी या पेट से जुड़ी समस्या के लिए सुबह के समय दूध और रोटी का सेवन करें। इससे आपको एसिडिटी, पेट में जलन के साथ पेट से जुड़ी कई प्रॉब्लम से राहत मिलेगी।
बता दें कि गेहूं से बनी बासी रोटी में पाया जाने वाला फाइबर भोजन को पचाने में काफी मदद करता है और यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है।
अगर आप वर्कआउट करते हैं तो इसका सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। इससे आपकी मसल्स में मजबूती आती है और शरीर को ज्यादा एनर्जी भी मिलती है। कई जिम में एक्सरसाइज के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है।
हालांकि बासी रोटी खाने से पहले भी आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए जैसे आप रात की बची हुई रोटी को सुबह या सुबह बची हुई रोटी को रात में खा सकते हैं लेकिन इससे ज्यादा पुरानी रोटी हो तो उसे नहीं खाना चाहिए।