MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • व्रत के बोरिंग खाने में डाल दें जान, इन चटनी से चटपटा बना दें नवरात्र का स्वाद

व्रत के बोरिंग खाने में डाल दें जान, इन चटनी से चटपटा बना दें नवरात्र का स्वाद

फूड डेस्क : शारदीय नवरात्र (Navratri) की शुरुआत हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक रहेगी। नौ दिन तक चलने वाले इस त्योहार में नवदुर्गा की अराधना की जाती है और कई लोग व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि में बेहद ही सादा खाना खाया जाता है। ऐसे में चटपटा खाने वाले लोगों को खाना बेस्वाद लग सकता है।  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए है कुछ चटनियां जो व्रत के बोरिंग खाने में जान डाल देंगी। तो आज ही इन चटनी को बनाकर स्टोर कर लें और 9 दिन तक मजेदार खाने का लुत्फ उठाएं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 17 2020, 04:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

अक्सर चटनी बनाते में समय इसमें प्याज, लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है जिसे व्रत के दौरान नहीं खाया जा सकता है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं सुपर डिलीशियस फलहारी चटनी की रेसिपी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

सबसे पहले आपको बताते है चटपटी हरी चटनी की रेसिपी। इसके लिए एक ग्राइंडर जार में हरा धनिया, हरी मिर्च  और टमाटर डालकर पेस्ट बना लें। चटनी को एक कटोरी में निकालकर नींबू का रस और नमक मिला लें। अगर चटनी में मिर्च ज्यादा हो गई हो तो आप इसमें ताजा दही भी मिला सकते हैं। इस फलाहारी चटनी को आप आलू के साथ सर्व करें |

37

नवरात्रि के नौ दिन के व्रत रख रहे हैं तो टेस्ट बदलने के लिए किसी दिन खाने के साथ टमाटर करी पत्ता चटनी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें और कड़ी पत्ता, बारीक कटे टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, सेंधा नमक और थोड़ी से चीनी डालें। अब मीडियम आंच पर सभी सामग्री को 15 मिनट तक पकाएं। जब टमाटर अच्छी तरह से गल जाएं तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। इसके बाद ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इस चटनी को व्रत वाली पूरी या पराठों के साथ सर्व करें।

47

व्रत स्पेशल नारियल की चटनी भी आप इस दौरान खा सकते हैं। इसके लिए 1 कप घिसा नारियल लेकर इसमें हरी घनिया, हरी मिर्च, नींबू का रस और सेंधा नमक डालकर मिक्सर में पीस लें। झटपट तैयार हो जाएगी आपकी नारियल की चटनी। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसे सिल-बट्टे पर भी पीस सकते हैं।

57

मूंगफली की चटनी स्वाद और प्रोटीन से भरपूर होती है। व्रत के दौरान आपको प्रोटीन की बहुत जरुरत भी होती है। इस चटनी को बनाने के लिए एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें जीरा करी पत्ता डालकर 1 मिनट चलाएं। इसमें अदरक और मूंगफली डालकर भून लें। जब मूंगफली चटकने लगे और अच्छी तरह से भून जाए तो आंच से उतार कर ठंडा कर लें। अब एक मिक्सी के जार में इसको डालकर पीस लें। तैयारी है प्रोटीन से भरपूर मूंगफली की चटनी।

67

खट्टी मीठी सौंठ की चटनी को आप व्रत में किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप इमली को पानी में भिगो दें ताकि वह मुलायम हो जाए। इसे छान लें और इसमें गुड़, सेंधा नमक, सौंठ, काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं जब यह गाढ़ी न हो जाए। ठंडा होने के बाद इसे स्टोर करके रख सकते है। 

77

अमचूर की चटनी वैसे तो समोसे - कचौड़ी के साथ अच्छी लगती है, लेकिन व्रत वाली अमचूर की चटनी आप साबूदाना बड़े या आलू के पकोड़े के साथ सर्व कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को पानी में घोल लीजिए और इसमें अमचूर डालकर फेंट लें। अब नॉनस्ट‍िक पेन में हल्का-सा घी गर्म करके उसमें जीरा, लाल मिर्च डालकर अमचूर का पेस्ट डाल दें और लास्ट में सेंधा नमक डालकर गैस पर चढ़ा दें। जब यह पेस्ट गाढ़ हो जाए तो इसे आंच से उतार लें। लीजिए तैयार है अमचूर की टेस्टी चटनी। 

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मटन जैसा स्वाद देता है रुगड़ा, जानिए इसे साफ करने और मसालेदार बनाने का सही तरीका
Recommended image2
3 मिनट से कम में तैयार होगी ये हेल्दी ब्रेकफास्ट, सद्गुरु ने बताया 4-5 घंटे तक नहीं लगेगी भूख
Recommended image3
Cabbage Dumplings Recipe: मोमोज का हेल्दी वर्जन है कैबेज डंपलिंग, बच्चों के टिफिन के लिए ऐसे करें तैयार
Recommended image4
Jagannath Temple Khaja: घर पर बनाएं जगन्नाथ मंदिर जैसा खाजा, जानें आसान पारंपरिक रेसिपी
Recommended image5
Ginger Garlic Paste Storage: एक बार बनाएं और 6 महीने तक इस्तेमाल करें अदरक-लहसुन पेस्ट, शेफ की आसान किचन ट्रिक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved