- Home
- States
- Haryana
- क्वारेंटाइन में बच्चों का चेहरा देखने तरसते रहे परिजन, बाहर निकले तो गोद में उठाकर घंटों चूमते रहे
क्वारेंटाइन में बच्चों का चेहरा देखने तरसते रहे परिजन, बाहर निकले तो गोद में उठाकर घंटों चूमते रहे
हिसार, हरियाणा. कोरोना वायरस ने दुनियाभर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। क्या रिश्ते-नाते..सबके बीच दूरियां पैदा कर दी हैं। लेकिन महामारी कोई भी है, दिलों से प्यार दूर नहीं कर पाती। ये कहानियां भी ऐसे ही लोगों की हैं, जो 14 दिनों तक क्वारेंटाइन के चलते अपने बच्चों से दूर रहे। अपने परिजनों से दूर रहे। कोरोना संक्रमण से बचने सोशल डिस्टेंसिंग ही एक मात्र उपाय है। इसलिए अपनी और अपनों की जिंदगी बचाने इसके अलावा कोई दूसरा तरीका नहीं था। हिसार जिले के हांसी में विदेश से लौटे 33 लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया गया था। जब वे यह अवधि पूरी करके बाहर निकले, तो अपने बच्चों से मिलकर खूब रोये। मां-बाप हों या दादा-दादी..मासूम बच्चों को गोदी में उठाकर घंटों चूमते रहे। रोते रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यहां क्वारेंटाइन किए गए सभी 58 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं।
17

दुबई से लौटे एक शेफ ने बताया कि कई लोगों को क्वारेंटाइन का मतलब ही नहीं मालूम। उन्हें लगता है कि क्वारेंटाइन होने वाला कोरोना पॉजिटिव है। बता दें कि हांसी में इटली, दुबई, नेपाल, चीन, यूक्रेन, यूएई, अबू-धाबी, मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलिपींस आदि से लोग वापस आए हैं। ये 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन हुए थे। इटली से लौटी एक महिला ने बताया कि उनकी छोटी बेटी का क्वारेंटाइन था। जब वो बाहर निकला, तो उसे गोद में उठाकर रो पड़ी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
यह तस्वीर पटना की है। बच्ची के साथ मस्ती करता एक पिता। हालांकि जरूरत अभी घर पर रहने की है।
37
यह तस्वीर मुंबई की है। यह कोई कैद नहीं..जिंदगी बचाने की कोशिश है। उम्मीद है जल्द हम कामयाब होंगे।
47
यह तस्वीर श्रीनगर की है। उम्मीद के दीये जलाती एक बच्ची। कोरोना हारेगा..बस सतर्क रहें।
57
यह तस्वीर गुरुग्राम की है। बच्चे को लेकर सैनिटाइजेशन टनल में दाखिल होती एक महिला।
67
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। बच्चों की हंसी बताती है कि जिंदगी हमेशा खुश रहकर जीएंगे, तो हर मुसीबत को पार कर लेंगे।
77
यह तस्वीर इलाहाबाद है। इन बच्चों को देखिए..किस तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos