- Home
- States
- Haryana
- सनकी शख्स रोज 500 से ज्यादा महिलाओं को करता Video कॉल, सभी से की एक डिमांड..मोबाइल देख पुलिस हैरान
सनकी शख्स रोज 500 से ज्यादा महिलाओं को करता Video कॉल, सभी से की एक डिमांड..मोबाइल देख पुलिस हैरान
गाजियाबाद/रोहतक. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां यूपी पुलिस ने हरियाणा से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो वाट्सऐप पर महिलाओं को अश्लील वीडियो कॉल करता था। इतना ही नहीं आरोपी युवतियों को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद पुलिस ने रविवार शाम इस शख्स को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी मूल रूप से रोहतक जिले का रहने वाला है, जिसका नाम दीपक कुमार है। उसके मोबाइल फोन में 500 से ज्यादा महिलाओं के नंबर सेव हैं। वह बारी-बारी से सभी को अश्लील मैसेज भेजता था। बताया जाता है कि युवक पकौड़ा बेचने का काम करता है।
गाजियाबाद सीओ अभय कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के फोन में 500 महिलाओं का नंबर उनके नाम से सेव था, इसके अलावा अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं। वह महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा जाहिर करता था।
आरोपी की हरकतों से परेशान होकर एक महिला वकील ने गाजियाबाद पुलिस में शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। साइबर सेल की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी के आईपी एड्रेस का पता लगाया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कई नंबरों को अपने फोन से डायल करता था। जब कोई पुरुष फोन उठा ले तो रॉग्ग नंबर बोल काट देता था। लेकिन जब कोई महिला कॉल उठा ले तो उससे नाम पूछ कर नंबर सेव कर लेता था। फिर वह आए दिन उनको कॉल कर शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड करता था। वह करीब एक दिन में 100 ज्यादा लोगों को फोन लगाता था।
कॉल करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का उपयोग करता था जो कि अनट्रेसेबल इंटरनेशनल नंबर दिखाता था। आरोपी ने कुछ महिलाओं को धमकाया भी। महिलाएं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी से हैं।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।