MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Haryana
  • जूते बेचकर करोड़पति बने थे कांडा, एक सुसाइड केस से पूरी तरह बदल गई जिंदगी

जूते बेचकर करोड़पति बने थे कांडा, एक सुसाइड केस से पूरी तरह बदल गई जिंदगी

हरियाणा लोकहित पार्टी नेता गोपाल गोयल कांडा विधानसभा चुनावों में करोड़पति उम्मीदवार है। गोपाल कांडा की पर्सनल लाइफ जितनी रंगीन और विवादित रही है राजनीतिक करियर भी उतना ही दिलचस्प रहा है। रेडियो रिपेरिंग की एक छोटी सी दुकान चलाने वाले गोपाल कांडा की जन्मतिथि, फैमिली, राजनीतिक करियर और विवादों से जुड़ी पूरी कहानी-

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 15 2019, 06:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
गोपाल कांडा का मूल नाम गोपाल कुमार गोयल है। वह एक बिजनेसमैन के साथ राजनेता भी है। उनके पिता मुरली धर कांडा एक वकील थे। कांडा अपने गांव सिरसा में ही ज्यूपिटर म्यूजिक होम नाम से रेडियो रिपेयर की छोटी सी दुकान चलाते थे। जिसमें कुछ खास कमाई न होने कारण उन्होंने भाई के साथ मिल कर कांडा शू कैंप नाम से जूते-चप्पल की दुकान खोल ली। दुकान चलने लगी तो भाइयों ने बिजनेस को बढ़ा दिया और खुद जूता बनाने की फैक्ट्री लगा दी। जूता फैक्ट्री के मालिक कांडा ब्रदर्स बिजनेस, बिल्डर्स और राजनेताओं के संपर्क में भी आ गए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
शुरुआत में कांडा ने बंसीलाल के बेटे के साथ राजनीति में कदम रखा लेकिन बंसीलाल की सरकार गिरी तो रसूख भी खत्म हो गया। फिर कांडा फैमिली ने क्षेत्रिय राजनेता ओम प्रकाश चौटाला से अच्छे संबंध स्थापित कर लिए और राजनीति में पहुंच बढ़ाना शुरू किया। कांडा ने बड़े-बड़े आईएएस अफसरों से संबंध मजबूत किए। बिल्डर के रूप में कांडा अपनी जमीन पक्की करते हुए राजनीति में कारोबार के दरबाजे खोलने लगा। जमीन बेचना-खरीदना ही कांडा ने अपना मुख्य धंधा बना लिया
35
साल 2009 के कांडा ने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीता भी। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कांडा ने जीत हासिल की और हरियाणा का गृहराज्य मंत्री पद हासिल किया। मंत्री बनने के बाद कांडा ने कैंप ऑफिस शुरू किया और अपनी बंद एयरलाइंस को भी चालू कर दिया जिसके साथ 40 दूसरी कंपनियां भी चलती रहीं।
45
कांडा का एयर होस्टेस रेप-सुसाइड केस काफी चर्चा में रहा है। 5 अगस्त 2012 में गीतिका शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। कांडा पर गीतिका शर्मा के साथ बलात्कार, खुदकुशी के लिए उकसाने, साजिश रचने और धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप दर्ज हैं। गीतिका के सुसाइड नोट के आधार पर कांडा को गिरफ्तार भी किया गया उस पर आरोप सिद्ध भी हुए थे जेल की सजा मिली। अभी कांडा जमानत पर बाहर है। यह केस उस समय देश भर में सुर्खियां बन गया था। कांडा के बारे में यह बात बहुत प्रचलित थी कि वह लड़कियों पर बहुत मेहरबान रहता था।
55
कांडा हरियाणा में एक करोड़पति राजनेता है। कांडा के पास 70 करोड़ 52 लाख 75 हजार 12 सौ रुपये हैं। जबकि अचल संपत्ति 14 करोड़ 93 लाख है। गोपाल कांडा के पास 3923 ग्राम सोना है। उनके पास 72 कैरेट डायमंड हैं, जिनकी कीमत सात लाख 20 हजार रुपये है। उनकी पत्नी सरस्वती कांडा के पास करीब 10 करोड़ 85 लाख की चल संपत्ति है। साथ ही 18 करोड़ 45 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उनके पास 1562 ग्राम सोना है। 250 कैरेट डायमंड है जिनकी कीमत 25 लाख रुपये है। वहीं साल 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव की एडीआर रिपोर्ट में कांडा सबसे अधिक कर्जदार उम्मीदवार भी है,उनपर पर 78 करोड़ रुपए का कर्ज है।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Recommended image2
WATCH: हरियाणा में CCTV में कैद खौफनाक हादसा! तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से कई मीटर उछला शख्स
Recommended image3
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Recommended image4
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Recommended image5
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved