- Home
- States
- Haryana
- करनाल में किसानों के धरने के अनोखे रंग: कहीं बन रही जलेबी-कहीं बंट रहे काजू-बादाम...देखिए तस्वीरें
करनाल में किसानों के धरने के अनोखे रंग: कहीं बन रही जलेबी-कहीं बंट रहे काजू-बादाम...देखिए तस्वीरें
करनाल. हरियाणा के करनाल शहर में किसानों का धरना प्रदर्शन दो दिन से लगातार जारी है। किसानों की मांग है कि बीते दिन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। तीसरे दिन गुरुवार को प्रदर्शन के बीच कुछ अलग तस्वीरें भी देखने को मिली हैं। जहां कोई जलेबी पकाता नजर आया तो कोई खीर बांटता दिखा। वहीं कई सामाजिक संस्थाएं किसानों के लिए पकवान बांट रही हैं। देखिए धरने के बीच किसानों की अनोखी तस्वीरें...

दरअसल, बीते दिनों करनाल शहर में किसानों पर पुलिस लाठी चार्ज किया था। जिसको लेकर हजारों किसान भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में सचिवालय के सामने धरना दे रहे हैं। बुधवार दोपहर को प्रशासन और किसान संगठन के बीच बातचीत हुई। लेकिन वार्ता विफल रही।
वहीं हरियाणा सरकार ने करनाल में किसानों के आंदोलन को देखते हुए ज़िले में मोबाइल, इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया है। जिससे किसान अपना संदेश दूसरों तक ना पहुंचा सकें।
इसी बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से किसानों के लिए स्पेशल खीर बनाकर परोसी गई। वहीं रघुनाथ मंदिर ने कढ़ी-चावल का भंडारा लगाया। इस तरह की कई सामाजिक संस्थाए आगे आ रही हैं और किसानों के लिए पकवान बना रही हैं।
वहीं धरना स्थल पर कुछ किसान और किसान नेता फुर्सत के पल बिताते नजर आए। कोई अखबर पढ़ता हुआ दिखाई दिया तो कोई हुक्का पीते हुए नजर आया।
इतना ही नहीं कई सामाजिक संस्था और बिसनेसमैन किसानों के लिए काजू-बादाम भी बांट रहे हैं। ताकि वह किसी तरह से किसानों की उर्जा बनी रहे।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।