MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Haryana
  • 19 बार थाने पहुंची ये लेडी और रोते हुए बोली, साब मेरे साथ बहुत बुरा हुआ..पर ASI के चक्कर में फैल गया 'रायता'

19 बार थाने पहुंची ये लेडी और रोते हुए बोली, साब मेरे साथ बहुत बुरा हुआ..पर ASI के चक्कर में फैल गया 'रायता'

पानीपत, हरियाणा.  मध्य प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में भी एक चौंकाने वाले हनीट्रैप का मामला सामने आया है। इस मामले में एक लेडी पुलिस सब इंस्पेक्टर की भूमिका सामने आई है। मामले का खुलासा होते ही लेडी कॉप फरार हो गई है। यह महिला एक ASI योगेश कुमारी  की मदद से फर्जी गैंग रेप सहित 19 फर्जी केस दर्ज करा चुकी थी। इस मामले का खुलासा पानीपत के एक स्क्रैप कारोबारी सहित तीन लोगों से 50 लाख रुपए की वसूली की कोशिश के चलते हुआ। दरअसल, महिला को पैसों की 'बंदरबांट' में ASI पर शक हुआ। बस उसने बगैर दिमाग भिड़ाए..ASI की शिकायत एसपी से कर दी। इसमें महिला ने खुद को पीड़िता के तौर पर पेश करते हुए कहा कि ASI आरोपियों को बचा रही है। महिला ने स्क्रैप कारोबारी सहित तीनों लोगों पर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया था। बताते हैं कि महिला ने तीनों को अपने घर पर बुलाकर अश्लील वीडियो बना लिया था। फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। व्यापारी ने डरके मारे 22 फरवरी को 25 हजार रुपए दे दिए। लेकिन बाकी पैसे न मिलने पर महिला ने चांदनीबाग थाने में तीनों के खिलाफ गैंग रेप का केस दर्ज करा दिया था। यह साजिश यहीं पदस्थ ASI योगेश कुमारी ने रची थी। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 06 2020, 04:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
दरअसल, महिला ने कारोबारी समेत तीन लोगों का अपने आवास पर बुलाकर वीडियो बना लिया था। 22 फरवरी को 25 हजार रुपये कारोबारी ने दे भी दिए, बाकी के पैसे नहीं मिलने पर महिला ने चांदनीबाग थाने में तीनों पर गैंगरेप का केस दर्ज करा दिया। तभी साजिश रचने वाली महिला और एसआई में भी विवाद हो गया। इस महिला को लगा था कि ASI ने आरोपियों से सीधे डीलिंग करके 12 लाख रुपए वसूल लिए हैं। खुद को ठगा महसूस होने पर उसे गुस्सा आ गया। उसने ASI के खिलाफ एसपी को शिकायत कर दी। लेकिन इसी बीच स्क्रैप कारोबारी ने भी एसपी से ब्लैकमेलिंग की शिकायत कर दी थी। एसपी ने मामले की सच्चाई सामने लाने SIT का गठन कर दिया। 6 दिन की जांच के बाद एसपी ने कारोबारी के ऊपर से गैंग रेप की धारा हटाकर महिला और ASI को आरोपी बना दिया। गुरुवार को महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसकी भनक लगते ही ASI फरार हो गई।
25
बताते हैं कि कारोबारी 5 लाख रुपए में मामला सुलटाना चाहता था। ASI 10 लाख पर अड़ी रही, जबकि महिला 50 लाख रुपए से एक रुपये कम लेने को राजी नहीं थी। जब उसे पैसे नहीं मिले, तो उसे ASI पर शक हुआ। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत कर दी कि उसके साथ गैंग रेप करने वाले आरोपियों को बचाने में ASI मदद कर रही है।
35
कारोबारी लोकेश जैन इतने पैसे देने की स्थिति में नहीं था। आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और एसपी से शिकायत कर दी। उधर, महिला को लगा था कि वो ASI को कारोबारी से पैसे लेते रिश्वत में पकड़वा देगी। डीएसपी पूजा डाबला के नेतृत्व में इसकी जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। इसके बाद सारा मामला सामने आ गया। 40 वर्षीय महिला चांदनी बाग थाना क्षेत्र में रहती है। जांच में सामने आया है कि वो पिछले 6 महीने से चांदनी बाग थाने की एसआई योगेश कुमारी के संपर्क में थी।
45
अप्रैल, 2018 में भी पानीपत में इसी तरह का मामला सामने आया था। पुलिस ने कारोबारियों, डॉक्टरों और ठेकेदारों को हनी ट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूलने वाले एक गिरोह को पकड़ा था। आरोपियों में शामिल एक महिला झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाती थी, जबकि उसकी साथी दो वकील महिलाएं फोटो खींचकर ब्लैकमेलिंग शुरू करती थीं। बिजली विभाग के एक लाइनमैन को ब्लैकमेल करने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था।
55
देश में सबसे कुख्यात हनीट्रैप का मामला पिछले साल मध्य प्रदेश में सामने आया था। इस मामले में 5 महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस हनीट्रैप का शिकार मंत्री से लेकर तमाम आला अफसर बने थे। यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Faridabad Weather Today: फरीदाबाद में धूप के बीच हल्की धुंध बढ़ाएगी ठंड? जानिए मौसम का ताजा हाल
Recommended image2
Gurgaon Weather: सुबह कोहरा, रात में सिहरन, जानिए आज कैसा रहेगा गुरुग्राम का मौसम
Recommended image3
Gurgaon Weather Today: रातें ठंडी, दिन सुहावना-गुड़गांव का बदला-बदला मौसम क्यों?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved