करवाचौथ पर यूं दिखे ये 'चांद' से रोशन चेहरे, कुछ खूबसूरत तस्वीरें
घर-परिवार में खुशियों की ख्वाहिश और पति की लंबी आयु की कामना के लिए मनाया जाने वाला करवाचौथ का पर्व देशभर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। करवाचौथ हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। यह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्रमुख तौर पर मनाया जाता है। वहीं बाकी राज्यों में इस पर्व का उल्लास कहीं-कहीं देखने को मिलता है। समय के साथ-साथ इस पर्व को मनाए जाने का अंदाज भी बदल गया है। हालांकि पूजा-पाठ और चांद देखने का तौर-तरीका वही पुराना है। श्रृंगार करके छतों पर चांद के इंतजार में खड़ीं ये महिलाएं भी किसी चांद से कम नहीं नजर आ रही हैं। ये खूबसूरत तस्वीरें अलग-अलग राज्यों की हैं।
16

करवाचौथ को लेकर ग्रामीण से लेकर शहरी महिलाओं तक सभी में बराबर का उत्साह रहता है। करवाचौथ पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। इसके बाद चांद देखकर व्रत तोड़ा। इस दौरान महिलाओं में सेल्फी लेने का क्रेज भी दिखा। (यह तस्वीर उत्तर प्रदेश की है।)
26
धार्मिक मान्यता है कि छलनी से चंद्रा के बीच पति को देखने से उसकी आयु लंबी होती है। इस व्रत में शिव-पार्वती, कार्तिक और करवाचौथ माता का पूजन होता है। करवाचौथ माता राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक मंदिर में विराजी हैं।(यह तस्वीर हरियाण की है)
36
पंजाब में करवाचौथ का पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा और फिर चांद को देखकर अपना व्रत तोड़ा।
46
यह तस्वीर दिल्ली की है। दिल्ली में हर प्रांत के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। लिहाजा यहां करवाचौथ का खासा असर दिखाई दिया।
56
यह तस्वीर पंजाब की है। आर्थिक रूप से सम्पन्न पंजाब में करवाचौथ पर एक अगल ही रंग-रूप दिखाई देता है।
66
यह तस्वीर गुजरात में मनाए गए करवाचौथ की है। हालांकि गुजरात में करवाचौथ का उतना असर नहीं देखा जाता। लेकिन जो महिलाएं भी मनाती हैं, उनका उल्लास देखते बनता है।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।
Latest Videos