- Home
- Lifestyle
- Health
- Happy Lohri: बेकार नहीं,अनगिनत फायदों की खदान है सफ़ेद लावा, मोटापे से लेकर किडनी तक का रखता है ख्याल
Happy Lohri: बेकार नहीं,अनगिनत फायदों की खदान है सफ़ेद लावा, मोटापे से लेकर किडनी तक का रखता है ख्याल
हेल्थ डेस्क: 13 जनवरी को पूरी दुनिया में लोहरी मनाया जा रहा है। नए साल में त्योहारों की इस शुरुआत से लोगों में नई उम्मीद जगी है। पिछला साल जैसा गया, वैसा ये साल ना जाए, इसी की सब कामना कर रहे हैं। भारत में लोहरी का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब में मनाया जाता है। किसान अच्छी पैदावार के लिए भगवान को शुक्रिया करने के लिए लोहरी मनाते हैं। लोहरी में खील, जिसे लावा भी कहा जाता है, उसे प्रसाद के तौर पर चढ़ाया जाता है। लावा का इस्तेमाल होली के दौरान भी होता है। लेकिन हम में से कई लोगों को पता भी नहीं है कि इस लावा के कितने फायदे हैं। ये लावा आपको कई बीमारियों से बचाने के साथ ही साथ कई अन्य तरह के फायदे भी पहुंचाएगा। आइये आपको बताते हैं कैसे आपके लिए फायदेमंद है लावा...

लोहरी या होली में सफ़ेद लावा का इस्तेमाल किया जाता है। लावा को खील भी कहते हैं। लावा को धान से बनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लावा के ऐसे अनगिनत फायदे हैं जिनके बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता है।

लावा खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे डाइट में शामिल करना आपको कई तरह के फायदे पहुंचाएगा। लावा को आप ब्रेकफास्ट से लेकर स्नैक्स की तरह यूज कर सकते हैं। कई तरह की बीमारियां भी लावा से ठीक की जा सकती है। इनमें से कुछ जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें जान आप हैरान हो जाएंगे।
लावा में काफी मात्रा में फाइबर होता है। काफी मात्रा में फाइबर होने की वजह से ये मोटापा घटाने में काफी हेल्पफुल है। लावा का सेवन आपको कब्ज में भी राहत देता है।
लावा का सेवन हैमेटाइसिस में भी काफी फायदा पहुंचाता है। हैमेटाइसिस में शरीर गर्म हो जाता है। इस वजह से कई बार कान-नाक से खून आने लगता है। इस समस्या के समाधान के पाउडर बनाकर गाय के घी और शहद के साथ सेवन करने से आराम आता है।
लावा दस्त की समस्या में भी आराम देता है। अगर आपको दस्त की प्रॉब्लम है तो लावा के पाउडर को मिश्री और शहद के साथ मिलाकर खा लें। इसे दस्त फ़ौरन ठीक हो जाएगा।
लावा में काफी मात्रा में करोबोहाइड्रेट भी होता है। इसकी वजह से इसका सेवन आपको इंस्टेंट एनर्जी देगा। लावा बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
किडनी की समस्या में भी लावा काफी फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद फाइबर के अलावा फॉस्फोरस और क्षार आपकी किडनी की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.