MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • 91 किलो के इस लड़के ने 6 महीने में घटाया 30 किलो वजन, एकदम देसी है डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन

91 किलो के इस लड़के ने 6 महीने में घटाया 30 किलो वजन, एकदम देसी है डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन

हेल्थ डेस्क. दोस्तों आज की हमारी वेट लॉस की जादुई कहानियों में हम एक ऐसे योद्धा के बारे में बताएंगे जिसने लगभग 6 महीने में अपना 30 किलो वजन कम किया। ये जर्नी उसके लिए काफी चैलेंजिंग रही क्योंकि बिना डेडिकेशन इतना वजन कम करना मुश्किल है। यहां हम ये भी बताएंगे कि उसने किस डाइट और वर्कआउट को फॉलो किया, उनका मोटिवेशन क्या था, उनकी लाइफ में क्या-क्या कठिनाइयां आईं। इस स्टोरी से इंस्पायर होकर आप भी अपनी फिटनेस जर्नी शुरू कर सकेंगे।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 19 2020, 01:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

ये कहानी है शुभम सिंघल (Shubham Singhal) की जो बचपन से काफी हेल्दी थे और इसलिए वे मान चुके थे कि उनका वजन कम नहीं होगा। उन्होंने कभी अपना वजन कम करने के बारे में सोचा भी नहीं था और फिर ऐसा करते-करते 12th क्लास तक उनका वजन लगभग 91 किलो हो चुका था। उनकी हाइट कम यानि 5.4 फीट होने के कारण वे काफी हैवी लगते थे।

212

शुभम ने मीडिया को बताया कि स्कूल के फ्रेंड्स उनके बढ़े हुए वजन के कारण उन्हें काफी टोकते और मजाक भी बनाते थे। बस फिर क्या था उनके पास कोई जवाब न होने के कारण वे चुपचाप उनकी बात को सुन लेते थे।

312

घर वालों ने उनके बढ़े वजन को लेकर चिंता जाहिर की और उनसे बात की। लेकिन उनकी लाइफ में मोड़ उस समय आया, जब उनकी बहन ने उन्हें मोटिवेट किया और अपने साथ जिम ज्वाइन करने को कहा। बस फिर क्या था शुभम ने अपनी बहन के साथ जिम ज्वॉइन किया और धीरे-धीरे उन्हें रिजल्ट मिलना शुरू हो गए।  
 

412

जब उन्हें रिजल्ट मिले तो उन्होंने मन में ठान लिया था कि अब तो मैं अपने आप को चेंज करके ही रहूंगा और आज रिजल्ट आप सबके सामने हैं। पहले वे 61 किलो तक आए लेकिन समय वे काफी पतले हो गए थे इसलिए उन्होंने कुछ समय बाद 10-11 किलो मसल्स मास भी बढ़ाया था। 

512

शुभम ने बताया कि मैं काफी खाता था लेकिन जब मैं कपड़े खरीदने जाता था तो दुकानदार ये कहकर लौटा देता था कि आपके नाप के कपड़े नहीं हैं। या तो आप वजन कम करो या फिर कपड़े सिलवाकर पहनो। बस फिर क्या था यही बात मेरे मन में घर कर गई और मैंने मन में ठान लिया कि मैं अपना वजन कम करके ही रहूंगा। मैं जब शुरू में जिम गया तो मुझसे कोई भी वर्कआउट नहीं होता था क्योंकि मेरा वजन काफी अधिक था।

612

मैंने हार नहीं मानी और मेहनत करता गया। फिर धीरे-धीरे मुझे रिजल्ट मिलने लगे और मैं सेल्फ मोटिवेट होता गया। फिर ऐसा करते-करते मैं 4 महीने में 91 किलो से 75 किलो तक आ गया था। 

 

उसके बाद मेरा वजन कम होना बंद हो गया और मैं डिमोटिवेट होने लगा। लेकिन मैंने अपनी डाइट मैं कुछ बदलाव किए और मेरा वजन कम होना फिर से  शुरू हो गया। और आखिरकार लगभग 6 महीनों में मेरा वजन 30 किलो कम होकर 61 किलो हो गया।

712

सुभम का डाइट प्लान

 

नाश्ते से पहले : 

1 लीटर पानी

नाश्ता (Breakfast): स्मूदी

250 ml स्किम्ड मिल्क
1 चम्मच पीनट बटर
दालचीनी पाउडर
हॉर्लिक्स प्रोटीन
एक केला 

स्नेक्स (Snacks): 

6 बादाम और एक सेब

812

लंच (Lunch): सलाद

 

1 कप छोले और सोया चंक्स
1 स्पून ऑलिव ऑयल में उबली हरी सब्जियां

प्री-वर्कआउट: 

ब्लैक कॉफी

वर्कआउट के बाद : 

7 एग व्हाइट 
 

912

डिनर (Dinner): 

1 चपाती 
पनीर भुर्जी
1 कप सलाद 

रात के खाने के बाद: 

200 मिली स्किम्ड मिल्क
8-10 बादाम

1012

शुभम ने बताया कि मुझे शुरूआत में हेल्थ के बारे में नॉलेज नहीं थी लेकिन मैंने इंटरनेट से ही सब कुछ सीखा और अपना वजन कम किया। जब मेरा बेसिक क्लियर हो गया तो उसके बाद मेरे जिम ट्रेनर्स ने भी मेरी काफी मदद की।
 

1112

इंटरनेट से सीख कर ही मैंने कैलोरी डेफेसिट में अपना डाइट प्लान और वर्कआउट प्लान तैयार किया।  शुभम ने बताया कि उन्होंने सिर्फ लो कार्ब डाइट और कार्ब साइकिल डाइट को ही फॉलो किया था। शुभम ने बताया कि सबसे पहले अपने गोल को समझें और उसके मुताबिक ही अपनी जर्नी शुरू करें। क्योंकि कई लोग अपने वजन कम करने को अधिक अहमियत देते हैं न कि फैट कम करने पर।

1212

यदि आपको किसी बारे में नॉलेज नहीं है तो इंटरनेट पर सर्च करें वहां से आपको तुरंत जानकारी मिल सकती है। जोश-जोश में अधिक वजन उठाने या ओवर एक्सरसाइज करने की कोशिश न करें ये फायदा की जगह नुकसान दे सकता है। फैट लॉस जर्नी के दौरान धैर्य जरूर रखें क्योंकि कुछ दिन में रिजल्ट नहीं मिलते।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Hair Growth Drinks: महंगे शैंपू छोड़ें! बालों की ग्रोथ के लिए रामबाण हैं ये 4 ड्रिंक्स
Recommended image2
Happy Kiss Day 2026: किस करने से सेहत को मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे
Recommended image3
Hugging Benefits: ब्लड प्रेशर कंट्रोल से मेंटल हेल्थ तक, सिर्फ गले लगाने भर से होते हैं 4 बेनिफिट्स
Recommended image4
इम्फिंज़ी डर्वालुमैब क्या है? कैंसर की वो दवा जिसे भारत में इस्तेमाल की अभी-अभी मिली मंज़ूरी
Recommended image5
सिर की जूं ने ले ली 12 साल की लक्ष्मीप्रिया की जान, बेटी ने इतना दर्द सहा कि कोई नहीं कर पाएगा यकीन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved