MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • दुबई में बेटी की याद में तड़पे शमी लेकिन हसीन जहां को अपने आप पर ही आया प्यार, बताया खुद को लाल मिर्च

दुबई में बेटी की याद में तड़पे शमी लेकिन हसीन जहां को अपने आप पर ही आया प्यार, बताया खुद को लाल मिर्च

स्पोर्ट्स डेस्क : यूएई में चल रहा आईपीएल 2020 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। तीन टीमें प्ले ऑफ के लिए सिलेक्ट हो गई। वहीं,  किंग्स इलेवन पंजाब (Kings Xi Punjab) का ये सीजन जीतने का सपना टूट गया और वह प्ले ऑफ से बाहर हो गई है। लेकिन टीम के खिलाड़ी अब भी दुबई में मौजूद हैं। इस बीच मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को अपनी बेटी की बहुत याद आ रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की तस्वीर शेयर की। वहीं, उनकी पत्नी हसीन अपने आप पर ही प्यार लुटा रही हैं। हसीन जहां ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह खुद को लाल मिर्च बता रही हैं।(फोटो सोर्स - इंस्टाग्राम)

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 03 2020, 04:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मोहम्मद शमी और हसीन जहां भले ही 2 साल से एक-दूसरे से अलग है, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों ही छाए रहते हैं। सोशल मीडिया क्वीन हसीन जहां हर बार कोई ना कोई वीडियो या फोटो इंटरनेट पर डालकर आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। वहीं, शमी भी कभी कपिंग थेरेपी की, तो कभी पूल में एंजॉय करती अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

29

हाल ही में दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें अपलोड की है, जिसमें एक तरफ शमी को अपनी बेटी की याद सता रही है, तो वहीं हसीन जहां सेल्फ लव में डूबी हुई है।

39

मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी आयरा शमी की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह अपने डॉगी को गोदी में पकड़ी हुई है और बेहद ही क्यूट लग रही हैं। शमी ने इस फोटो के साथ 'एनिमल लवर' कैप्शन दिया। इस फोटो में आयरा बिलकुल अपने पापा की तरह दिख रही हैं।

49

शमी अपनी बच्ची से बहुत प्यार करते हैं। कुछ महीनों पहले लॉकडाउन के दौरान भी वह अपनी बेटी को खूब मिस कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने बेटी की याद में उसकी पेंटिंग बनाई थी।

59

दूसरी तरफ शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपनी ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है। जिसमें खुले बाल और आंखों में काजल लगाए वह बड़ी नजाकत दिखा रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि शुक्र है रब का जो तू मेरे साथ है.... इस कैप्शन के बाद हसीन ने मिर्च की इमोजी सेंड कर खुद को लाल मिर्च जैसी तीखी बताया।

69

हसीन की इस फोटो को देख एक फैन ने कमेंट किया कि 'तुम्हें कोई हक नहीं है कि तुम इतनी सुंदर लगो'। तो वहीं कुछ फैंस को फिर शमी की याद आ गई और कहा कि वापस उनके पास चली जाओ।

79

बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां पिछले 2 साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। उनकी पत्नी ने उनपर यौन शोषण सहित मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगाए थे।

89

साल 2015 में दोनों को एक बेटी हुई थी, जिसका नाम आयरा शमी (Aaira Shami)है। शमी और उनकी वाइफ हसीन जहां के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों अलग रह रहे हैं। शमी की बेटी हसीन के साथ ही रहती है।

99

मोहम्मद शमी फिलहाल आईपीएल 2020 के लिए दुबई में हैं। लेकिन उनकी टीम आईपीएल के प्ले ऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई और सीरीज से बाहर हो गई है। वहीं हसीन जहां अपनी हॉट फोटोज अपलोड करके फैंस का मनोरंजन कर रही हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
WPL 2026 Final: RCB-Delhi का फाइनल, दूसरी ट्रॉफी पर बैंगलोर की नजर!
Recommended image2
Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
Recommended image3
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
Recommended image4
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया 1 साल का बैन? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच
Recommended image5
U19 World Cup: एक गेंद पर 9 रन, U19 वर्ल्ड कप में दिखा क्रिकेट का एक अनोखा नियम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved