- Home
- Sports
- Cricket
- कोलकाता के खिलाफ शर्मा जी का RO-Hit शो, जड़ दिए 6 छक्के...बना डाला ये नया रिकॉर्ड
कोलकाता के खिलाफ शर्मा जी का RO-Hit शो, जड़ दिए 6 छक्के...बना डाला ये नया रिकॉर्ड
दुबई. आईपीएल के 13वें सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवर में 195 रन बनाए। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। रोहित ने 54 गेंद पर 148 के स्ट्राइक रेट से 80 रन की पारी खेली। उन्होंने मैच में 6 छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी में 3 चौके भी लगाए। इसी के साथ रोहित शर्मा ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साथ ही इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

रोहित शर्मा आईपीएल में अब तक 200 छक्के लगा चुके हैं। हालांकि, वे ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज नहीं हैं। उनसे पहले 3 और बल्लेबाज ये कारनामा कर चुके हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम हैं। उन्होंने 326 छक्के लगाए हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स का नाम आता है। उन्होंने अब तक 214 छक्के लगाए हैं।
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 212 छक्के लगाए हैं। वहीं, रैना अब रोहित शर्मा से पीछे हो गए हैं। उनके नाम 194 छक्के हैं।
इसके अलावा इस मैच में रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ अब तक 875 रन बनाए हैं। वहीं, डेविड वार्नर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने केकेआर के खिलाफ अब तक 829 रन बनाए।