MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • 1 जनवरी की सुबह उतर जाएगा 31 दिसंबर का हैंगओवर, इन Tricks से शराब की बदबू तक नहीं पकड़ पाएंगे लोग

1 जनवरी की सुबह उतर जाएगा 31 दिसंबर का हैंगओवर, इन Tricks से शराब की बदबू तक नहीं पकड़ पाएंगे लोग

लाइफ स्टाइल डेस्क. Hangover cure home remedy: दोस्तों, दिसंबर मुट्ठी में से रेत की तरह धीमे-धीमे फिसलकर गुजर रहा है। अब नया साल 2021 जल्द ही दस्तक देने वाला है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि भारत सहित कई देशों में 31 दिसंबर को बड़े धूमधाम से बीतते साल की विदाई और नए साल के आगमन में सेलिब्रेशन होता है। नए साल पर शहरों में पब, होटल, बार में लोग जमकर पार्टी करते हैं। नए साल की पार्टी में लोग बियर, शराब, कॉकटेल आदि जमकर भी पीते हैं। इस एंजॉयमेंट में बहुत लोग ओवर ड्रिंक कर लेते हैं तो कुछ पहली बार शराब चख रहे होते। बहरहाल पार्टी के बाद हैंगओवर जब सिर पर चढ़ता है तो लोगों की हालात खराब हो जाती है। ऐसे में हम पार्टी पीपल्स को हैंगओवर उतारने के जानदार नुस्खे बता रहे हैं- 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 27 2020, 06:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

पार्टी में ज्यादा पीने से नशा हो जाता है। इस वजह से सिर चकराता है और उल्टी होती हैं। पेट में जब तक अल्कोहल रहेगा तब तक आपको उल्टी होती रहती हैं। इसलिए हम बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपचार के बारे में जिनसे आप जल्दी से हैंगओवर से बाहर आ सकते हैं। इन आसान से नुस्खों से आपकी तबियत चुटकियों में बिल्कुल ठीक हो जाएगी। 

211

1- नींबू, संतरा और अंगूर का जूस  हैंगओवर को उतारने में सबसे कारगर होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, न्‍यूट्रियंट और एंटीऑक्‍सीडेंट से एक घंटे में हैंगओवर उतर जाता है। खट्टे फलों का जूस पीने से शरीर में ऊर्जा आती ही है, सिर दर्द भी उतर जाता है। बाजार से खट्टे फल लाकर जूस बनाकर पी जाएं सारा नशा उतर जाएगा।

311

2- दही शराब के नशे से बाहर लाने में काफी सहायक होता है। लेकिन इस वक्त मीठी दही न खाएं क्‍योंकि इससे हैंगओवर उतरेगा नहीं बल्कि और चढ़ जाएगा। हैंगओवर होने पर खट्टा दही खाएं।

411

3- गुनगुना दूध भी हैंगओवर उतारने में आपकी मदद कर सकता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलेगी और खाली पेट को आराम भी। 

511

4- नारियल पानी में मिनरल और इलेक्ट्रोलेट्स होता है, जो बॉडी को रिहाइड्रेट करते हैं। दरअसल, अल्कोहल लेने से बॉडी में ड्राईनेस बढ़ जाती है, ऐसे में नारियल पानी काफी फायदेमंद होता है।

611

5- अगर हैंगओवर से छुटकारा चाहिए तो थोड़ा सा अदरक खा लें। इसके आलावा आप चाहें तो लहसुन को भी अपने भोजन में शामिल कर के हैंगओवर से बच सकते हैं। अदरक की चाय भी हैंगओवर से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है।

711

6- गर्म पानी से नहाने से हैंगओवर में आराम मिलता है। इससे नहाने पर पसीना आएगा जिससे शरीर में जमा अल्कोहल उतर जाता है। अगर आप नहा पाने की हालत में न हो तो भाप भी ले सकते हैं। इसके अलावा गर्म पानी में तौलिए को भिगोकर बॉडी को पोछ सकते हैं।

811

7- ज्यादा शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है साथ ही कम खाने की वजह से मतली और चक्कर आते हैं। ऐसे में सुबह उठकर सबसे पहले खूब सारा पानी पीयें। पूरे दिन के दौरान पेय पदार्थों के घूंट-घूंट लेते रहें।

911

8- हैंगओवर से लड़ने के लिए अंडे खाना बहुत ही अच्छा उपाय है। इनमें एमिनो एसिड होता है जिसे सिस्टीन (cysteine) कहते हैं, जिससे आपको राहत मिलेगी।थ इसके अलावा आप सीरियल भी खाने में ले सकते हैं।

1011

9- पार्टी-शादी में अगर शराब का सेवन कर लिया है तो अगली सुबह थोड़ा पीटी-एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे पसीने के रूप में अल्कोहल शरीर से निकलेगा और आपका मेटाबॉलिज्म जल्दी सामान्य हो जाएगा।

 

1111

10- हैंगओवर से उबरने में फलों की स्मूदी भी एक कारगर दवा का काम कर सकती है। ठंडे दूध में केला, गाजर, स्ट्रॉबेरी और एक चुटकी नमक मिलाकर स्मूदी बना लें। इसे पीने से हैंगओवर कम होगा और एनर्जी भी मिलेगी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aluminum Gate Bathroom Door Designs: पानी फंगस से सेफ, बाथरूम के एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved