MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • अपनी प्रेग्नेंसी से करोड़ों कमा चुकी हैं अनुष्का और करीना, गर्भ से ही करोड़पति बन जाते हैं सेलिब्रिटी बच्चे

अपनी प्रेग्नेंसी से करोड़ों कमा चुकी हैं अनुष्का और करीना, गर्भ से ही करोड़पति बन जाते हैं सेलिब्रिटी बच्चे

लाइफस्टाइल डेस्क: जबसे सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है, तबसे लोगों का इंट्रेस्ट उनके फेवरिट सेलेब्स की लाइफ में काफी ज्यादा हो गया है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उनके चहेते सितारे फिल्मों के अलावा अपनी जिंदगी में करते क्या हैं? सेलेब्स भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये फैंस से जुड़े रहते हैं। खासकर अगर सेलेब्स की शादी हो या कोई फीमेल सेलेब प्रेग्नेंट हो, तो ये लोगों के लिए काफी कोतुहल का विषय बन जाता है। आज के टाइम में सेलेब्स की प्रेग्नेंसी काफी बड़ा टॉपिक बन जाता है। इससे करोड़ों का बिजनेस होता है। हाल ही में फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। हालांकि, जन्म के बाद से उन्होंने अपनी बेटी को मीडिया से दूर कर रखा है। वहीँ करीना कपूर खान भी अब कभी भी मां बनने वाली है। आपको बता दें कि इन मम्मी एक्ट्रेसेस ने अपनी प्रेग्नेंसी पर करोड़ों की कमाई की है। आइये आपको बताते हैं कैसे अपनी प्रेग्नेंसी से पैसे कमाती हैं ये सेलेब्स... 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 27 2021, 08:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

सोशल मीडिया का चलन बढ़ने के बाद आज के समय में ब्रांडिंग इंटरनेट पर ही की जाने लगी है। ये प्रमोशन का एक बेहतरीन साधन बन गया है। खासकर सेलेब्स की प्रेग्नेंसी पर ये मार्केट काफी गर्म हो जाता है। कई तरीकों से सेलेब्स पैसे कमाते हैं।  
 

28

भारत में प्रेग्नेंसी से पैसे कमाने का ये चलन भले ही बीते कुछ सालों से बढ़ा हो लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में ऐसा कई सालों से हो रहा है। इसमें कई ब्रांड्स इन सेलेब्स से कांटेक्ट करते हैं। ये मम्मियां उनके प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग करती हैं। इसमें बेबी प्रोडक्ट्स ज्यादा होते हैं।  
 

38

सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के लिए भी प्रेग्नेंसी के दौरान सेलेब्स कई नए पीआर को हायर करती हैं। ये उनकी आकर्षक तस्वीरें पोस्ट करती हैं। ना सिर्फ बेबी प्रोडक्ट्स, बल्कि इन सेलेब्स की प्रेग्नेंसी ड्रेसेस भी चर्चा में रहती है। 
 

48

ऐसे में ब्रांडेड कपड़ों के फर्म्स भी प्रेग्नेंसी के दौरान इन सेलेब्स से कांटेक्ट कर अपने कलेक्शन उन्हें पहनने को देते हैं। ताकि उनकी ब्रांडिंग की जा सके। इन तस्वीरों को पोस्ट करने के बदले भी सेलेब्स अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। 

58

कपड़ों और बेबी प्रोडक्ट्स के अलावा ये सेलेब्स मेडिकल फर्म्स के लिए भी प्रचार कर पैसे कमाती हैं। इसमें कई तरह की दवाइयों के इंडोर्स्मेंट शामिल हैं। साथ ही साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के लिए भी कई सेलेब्स कंपनियों के साथ स्पॉन्सरशिप करती हैं। 
 

68

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल सेलेब्स तो अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी तक में कई ब्रांड्स को प्रमोट करते हैं। कई सेलेब्स तो इससे सात से आठ करोड़ रुपए तक कमा लेते हैं। कंपनियां इन मौकों को पूरी भुनाती हैं। 
 

78

बात अगर करीना कपूर खान की करें, तो अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद उन्होंने जॉनसन एंड जॉनसन के साथ एक ऐड किया। इसे अपनी प्रेग्नेंसी से जोड़कर उन्होंने कंपनी की ब्रांडिंग की। इसी तरह वो जितने मैटरनल कपड़े पहनती हैं, सभी की ब्रांडिंग की जाती है। इससे भी वो अच्छा-खासा पैसा कमा लेती हैं।  

88

बात अगर नई-नई मम्मी बनी  अनुष्का की करें, तो प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद  उन्होंने प्रेगा न्यूज प्रेग्नेंसी किट के जरिये इस ख़ुशी को लोगों के साथ बांटा था। आपको  बता दें कि ये भी मार्केटिंग का तरीका है। इस तरह  प्रोडक्ट्स के जरिये  सेलेब्स की प्रेग्नेंसी को जोड़कर कंपनियां अपना प्रचार  करती हैं और सेलेब्स पैसे कमाते हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bridal Hairstyle Ideas: 9 ब्राइडल हेयरस्टाइल सबसे ट्रेंडी, जैस्मिन गजरा संग छाईं ये हेयर एसेसरीज
Recommended image2
Wash Basin Cabinet Design: कम जगह में लग्जरी, हॉल के लिए 7 वॉश बेसिन
Recommended image3
Simple Wooden Bed Design: हर घर में फिट हो जाएंगे ये 5 सिंपल और एलिगेंट वुडन बेड
Recommended image4
घर को मिलेगा लग्जरी विला लुक, बिछाएं 5 समर फ्रेंडली बेडशीट और पाएं क्लासी लुक
Recommended image5
40+ में लगेंगी 25 की, अंकिता लोखंडे जैसे स्टाइल करें 6 साड़ी-ब्लाउज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved